महिला से छेडछाड, हाथ पकडकर धमकाया
विरोध करने पर गालीगलौज, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

अमरावती/दि.18- राजापेठ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेडछाड और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोपी पर महिला का हाथ पकडकर धमकाने तथा गालीगलौज करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला अपने भाई के घर के पास सामरा नगर क्षेत्र में रहती हैं. महिला ने राजापेठ पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि, उन्होंने अपना घर भाई के दोस्तों को सामान रखने के लिए दिया था. महिला का आरोप है कि, शांतनु सुनील मुले (27, गजराज नगर, सामरा नगर) अक्सर शराब पीकर इलाके में गालीगलौज करता है. शिकायत के अनुसार शनिवार की रात आरोपी और उसके साथियों ने महिला की गाडी का कांच भी तोड दिया था, हालांकि उस समय शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. बताया गया है कि, शनिवार 16 मई की रात करीब 11 बजे महिला अपने भाई के घर से वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान आरोपी उनके घर के सामने मुख्य सडक पर खडा था. आरोपी ने महिला को देखकर कथित रुप से धमकी भरे शब्द कहे और वहां रहना मुश्किल कर देने की बात कही. जब महिला ने गाडी का कांच तोडने के बारे में पूछा, तब आरोपी ने गालीगलौज शुरु कर दी और हमारे हिसाब से रहना पडेगा. कहते हुए महिला के पास आया तथा उसका हाथ पकड लिया. इस हरकत से महिला को शर्मिंदगी महसूस हुई. महिला ने आरोपी का हाथ झटककर वहां से घर की ओर चली गई. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है.
* महिला से अभद्रता का मामला
वहीं दूसरी और शिकायतकर्ता महिला अपनी मां के साथ सामरा नगर स्थित घर में सो रही थी. इसी दौरान देर रात कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और शांतनु घर पर नहीं है और बाहर गया हुआ है. आरोप है कि, इसी दौरान आरोपी नारायण तडरेजा (50) महिला के करीब आया और उसका दाहिना हाथ पकडकर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया. वहीं दूसरे आरोपी अनूप चांडक (45) ने भी महिला के साथ कथित रुप से अभद्र व्यवहार किया. घटना से महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर कुछ समय बाद शांतनु और महिला के ममेरे भाई मौके पर पहुंचे और विवाद भी हुआ. पीडिता की शिकायत पर राजापेठ पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.




