संपूर्ण परिसर गूंज उठा हैं श्रीसूक्त और लक्ष्मी सूक्त के श्लोकों से

‘ॐ हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम्...’

* पीयूष किशोर गोयनका सहित 21 युगल बैठे हैं यज्ञ में
* अधिक मास के निमित्त सत्यनारायण संस्थान के आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्ण सहभाग
* सत्यनारायण मंदिर में पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ की परसों पूर्णाहुति
* समाजबंधुओं से अवश्य आने का आवाहन
अमरावती/दि.21 – रंगारी गली स्थित सत्यनारायण मंदिर परिसर पिछले चार दिनों से श्रीसूक्त, श्री लक्ष्मी सूक्त और विष्णु सहस्त्रनाम से गूंज रहा है. उज्जैन से पधारे 11 विप्र वृंद यहां पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ संपन्न करवा रहे हैं. प्रति दिन 21 हजार आहूतियां नित्यनियम और श्रद्धापूर्वक दी जा रही है. यज्ञ के आचार्य पं. वसंतकुमार श्रीमाली उर्फ नोका महाराज हैं. प्रमुख यजमान पीयूष किशोर गोयनका है.
नमो: स्तवन सहस्त्र मूर्तये सहस्त्रपादक्षि शिरोस बाहवे… जैसे मंत्रोच्चार से परिसर धर्ममय हो उठा. पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार 19 मई को सुबह 11.30 बजे किया गया. दोपहर 1 बजे विधान चला. परसों शनिवार 23 मई को सबेरे 10 बजे पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ की पूर्णाहूति होगी. जिसमें समाजबंधुओं से अवश्य उपस्थित रहकर यज्ञ में आहूति प्रदान करने का आवाहन श्री सत्यनारायण मंदिर संस्थान के अध्यक्ष किशोर गोयनका ने किया है.
यज्ञ में 21 जोडों ने आहूति अर्पित की. जिनमें पीयूष किशोर गोयनका-पलक, राधेश्याम अग्रवाल राज जनरल, राजू चूडीवाला, प्रमोद अग्रवाल-सुनीता, शशिकांत अग्रवाल ताडपत्री-सुनीता, राकेश अग्रवाल परतवाडा-रुपा, गोपाल चांडक श्रीनिवासा मॉल-विद्या, डॉ. अनिल सराफ अग्रवाल, प्रभाष अग्रवाल इंद्रपुरी, सुनील नवरंग राय अग्रवाल, हरीचंद गोयल, राहुल केडिया-अनुजा, पवन चूडीवाला, दीपक अग्रवाल-संगीता, शुभम अग्रवाल सारवाडी, आनंद सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल रेडियंट, गिरीष जालान, हरीश गोयनका, द्वारकाप्रसाद अग्रवाल गुरुदेव नमकीन ने हवन में सपत्नीक सहभाग लेकर आहूति अर्पित की.
पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ के लिए सत्यनारायण मंदिर में 5 हवनकुंड निर्माण किये गये. जिसमें अर्धचंद्रकुंड, पद्मकुंड, व्रतकुंड, मुख्य आचार्यकुंड आदि का समावेश है. रोजाना 21 जोडों के द्वारा हवनकुंड में आहूति अर्पित की जाएगी. जिसमें विष्णु सहस्त्रनाम हवन, श्रीसूक्त हवन स्थापित हवन का विधान किया जा रहा है. सुबह के सत्र में आहूति व शाम को आरती का आयोजन किया गया. परसों शनिवार 23 मई को सुबह 10 बजे महान विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति में सभी से आहूति देने पधारने का आवाहन किया गया है. उसी प्रकार समाजबंधुओं के लिए हवन समाप्ति पश्चात महाप्रसाद का आयोजन है.
अधिक मास अर्थात पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सत्यनारायण मंदिर में आयोजित पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ के मुख्य आयोजक किशोर गोयनका हैं. आचार्य वसंतकुमार श्रीमाली, पं. हरी जोशी, पं. प्रफुल दवे सहित कुल 11 ब्राह्मणवृंद पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ का विधान पूर्ण करवा रहे हैं. यज्ञ के लिए उज्जैन से भी वेदपाठी पधारे हैं.

Back to top button