आदिल खान के हमलावर दबोचे
फ्रेजरपुरा पुलिस की कार्रवाई

* 8 लोगों ने दौडा-दौडाकर पीटा था
अमरावती/दि.22 – फ्रेजरपुरा पुलिस ने गत 13 मई की रात राजूरा नाका के साइबर कैफे के पास बुलाकर आदिल खान पर लाठी-काठी से हमला कर के जान से मारने की कोशिश करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने मुश्तैदी से दबोचा है. आरोपियों में अनुज सेवाने (22, गजानन नगर), सैयद सैफ सैयद साबिर (22, जीशान नगर) के साथ तीन नाबालिग का समावेश है.
पुलिस ने बताया कि, हमले में घायल आदिल खान और इजान पठान के बीच उधारी के पैसे को लेकर झगडा था. इजान पठान ने आदिल खान को जान से मारने के उद्देश्य से चाकू से वार किया. अन्य आरोपियों ने लाठी-काठी और लात-घूसों से पीटा. आदिल जान बचाकर भागा, तो आरोपियों ने पीछा करके उसकी पीटाई की. अभी भी मुख्य आरोपी इजान पठान और फैजान पठान फरार है. वे ग्राम इंदला के मूल रहनेवाले बताए जाते है. पुलिस उनकी सरगर्मी से खोज कर रही है.
फ्रेजरपुरा थाने दर्ज अपराध क्रमांक 372 में पांच आरोपियों को पकडने की यह कार्रवाई सीपी राकेश ओला, डीसीपी रमेश धुमाल, एसीपी शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में फ्रेजरपुरा के थानेदार रोशन सिरसाट, निरीक्षक नीलेश गावंडे, उपनि राहुल महाजन, वैभव कालबांडे, हेकां सुभाष पाटिल, रज्जाक शेकूवाले, हरीश चौधरी, शशीकांत गवई, सचिन बोरकर, सागर चव्हाण, जयेश परिवाले, अखिल दलवी, रोशन वर्हाडे, प्रशांत वानखडे, जावेद पटेल ने की.
पुलिस ने बताया कि, आदिल खान का इर्विन अस्पताल में उपचार शुरु है. उसके पेट, पीठ और कमर में चाकू से वार किए गए थे. पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 (1), 189 (2), 189 (4), 191 (2) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है.




