नाबालिग से जबरदस्ती के प्रयास के बाद मां-बेटी से मारपीट
भातकुली थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.30– भातकुली थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ जबरदस्ती का प्रयास करने के बाद मां-बेटी से मारपीट किये जाने की घटना घटित हुई. इस प्रकरण में संदिग्ध आरोपी फरार है.
पीडिता की मां की शिकायत के आधार पर भातकुली पुलिस ने संदिग्ध संजय दादाराव कांबले (30) के खिलाफ विनञ्च्यभंग व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. एक महिला संदिग्ध संजय कांबले को पहचानती थी. नाबालिग युवती यह संदिग्ध संजय के साथ दिखाई दी. वह उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करता रहने का आरोप महिला ने किया. महिला ने उसे युवती का हाथ क्यों पकडा, ऐसा पूछा तब उसने मां-बेटी का हाथ पकडकर दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर लिया. पश्चात संदिग्ध दुपहिया पर सवार होकर भाग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





