‘आयुष्मान भारत कार्ड’ शिविर को कर्मचारियों का भारी प्रतिसाद

संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ का आयोजन

अमरावती /दि.30- संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से हाल ही में आयोजित आयुष्मान भारत (पीएम-जेएवाई) अंतर्गत ‘आयुष्मान कार्ड’ विशेष शिविर को विश्वविद्यालय कर्मचारियों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला. इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया.
विश्वविद्यालय परिसर स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर दृकश्राव्य सभागार में 26 एवं 27 मई को इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी, अधिकारी, जॉब वर्कर, एकत्रित वेतनधारक तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन कराया. विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते, प्र-कुलगुरु डॉ. महेंद्र ढोरे तथा कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे के मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस उपक्रम में लगभग 180 कर्मचारियों ने पंजीयन कराया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्मिता थोरात, डॉ. अंकुश मानकर, अली मंसूर, स्वाती तायडे, रमेश लिखितकर एवं मनीषा दमाहे उपस्थित थे. शिविर की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के सचिन बालापुरे ने विशेष परिश्रम किए.

Back to top button