पार्टी ने दिखाया विश्वास, विजय की पूरी उम्मीद

एमएलसी के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोटे का कहना

* सभी दलों के नगरसेवकों से मैत्री, काम और स्वभाव मजबूत पक्ष
अमरावती/दि.1 – भाजपा नेता, पूर्व राज्यमंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने अमरावती प्राधिकार विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार नामांकन करने पश्चात हैट्रीक का विश्वास व्यक्त किया और कहा कि, भाजपा ने भी उनके काम और स्वभाव को देखकर तीसरी बार उम्मीदवारी दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और सभी वरिष्ठ नेताओं के विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रवीण पोटे ने अमरावती में भाजपा का गढ कायम रखने का भरोसा जताया.
इस समय प्रवीण पोटे के साथ महायुति के युवा स्वाभिमान को छोडकर सभी दलों के नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश के साथ मौजूद थे. प्रवीण पोटे के चेहरे पर भी आत्मविश्वास झलक रहा था. उन्होंने कहा कि, महायुति के उम्मीदवार के रुप में नामांकन करने के साथ उन्हें विश्वास है, सभी दलों के नगरसेवकों से उनके अच्छे संबंध है. सभी के काम उन्होंने किए है. उसी प्रकार लोग प्रवीण पोटे का स्वभाव भी जानते हैं. ऐसे में जीत का विश्वास दोहराते हुए समस्त जिले में भरपूर विकास कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.
प्रवीण पोटे ने कुछ सवाल टाल दिए. इतना जरुर कहा कि, जिले में महायुति की बहुमत की स्थिति है. उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान प्रभावशाली कार्य का भी उल्लेख किया. सभी दलों के नगरसेवकों से अच्छे संबंधों का उल्लेख कर प्रवीण पोटे पाटिल ने कार्य तत्परता की बात कही. प्रवीण पोटे के नामांकन के समय पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, बीजेपी के सभी विधायक प्रताप अडसड, प्रवीण तायडे, राजेश वानखडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री, शिवसेना नेता आनंदराव अडसूल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख, जिलाध्यक्ष प्रभुदास भिलावेकर, राष्ट्रवादी के विधायक संजय खोडके, सुलभा खोडके, महापौर श्रीचंद तेजवानी, गटनेता चेतन गावंडे, मनपा स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, पूर्व महापौर एड. किशोर शेलके, रतन डेंडूले, शिवसेना जिला प्रमुख अरुण पडोले, श्याम देशमुख, पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटिल, उपनेता प्रीति बंड, भाजपा, राष्ट्रवादी, शिवसेना के सभी नगरसेवक, अंजनगांव के नगराध्यक्ष अविनाश गायगोले, मोर्शी की नगराध्यक्ष प्रतीक्षा गुल्हाने, अचलपुर की नगराध्यक्ष रुपाली माथने, अभय माथने, भाजपा महिला अध्यक्ष सुधा तिवारी, भाजयुमो अध्यक्ष विक्की शर्मा सहित पार्टी के शहर और जिले के सभी पदाधिकारी उत्साह से उपस्थित थे.

Back to top button