कुंभ मेले के लिए मध्य रेलवे का ‘मास्टर प्लॅन’
नाशिक रोड सहित 5 स्थानकों का कायाकल्प, मूलभूत कामों को रफ्तार

नाशिक/दि.3- आगामी सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के पृष्ठभूमि पर नाशिक और त्र्यंबकेश्वर नगरी में देशभर से आने वाले लाखों भक्तों के स्वागत के लिए मध्य रेलवे सज्ज हो रही है. कुंभमेला दौरान होनेवाली यात्रियों की भीड को ध्यान में रखते हुए भुसावल रेलवे विभाग ने देवलाली, नाशिक रोड, ओढा, खेरवाडी और कसबे सुकणे इन पांच महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर रेलवे मूलभूत सुविधा विकास के महत्वपूर्ण काम युध्दस्तर पर किए जा रहे है. यात्रियों की क्षमता बढाना, भीड का प्रभाव, व्यवस्थापन करने और रेलवे गाडियों का संचालन अधिक गतिशील करना यह इस काम का मुख्य उद्देश्य है.
* सुरक्षित और आरामदायी यात्रा का रेलवे का संकल्प
सिंहस्थ कुंभमेला यह देश का सबसे बडा धार्मिक समारोह में से एक है. इस समय नाशिक जिले के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड अधिक होती है. इस भीड को नियंत्रण में लाने के लिए अभी से ही सूक्ष्म नियोजन किया है. स्थानियों के इस अपडेटकरण के कारण केवल कुंभ मेला दौरान ही नहीं भविष्य में भी इस नाशिक परिसर के रेलवे यात्रियों को वैश्विक दर्जे की सुविधा मिलने का मार्ग आसान होगा.
* यात्रा की क्षमता में होगी रेकार्ड वृध्दि : हायटेक तकनीकी ज्ञान का उपयोग
शाही स्नान के समय देशभर से करोडो भक्त रेलवे से यात्रा करने की संभावना है. यह भीड नियंत्रण में लाने के लिए और गाडी की संख्या बढाने के लिए रेलवे ने तकनीकी काम पर जोर दिया है. इसमें मुख्य रूप से स्टेशन पर यार्ड की पुनर्रचना की जाती है. अत्याधुनिक इलेक्ट्रॅानिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की जा रही है. जिसके कारण सुरक्षा बढेगी. कम समय में अधिक गाडियां छोडना संभव होगा. उसी प्रकार गाडियां रोकने के लिए अतिरिक्त लूप लाइन्स और स्टेबलिंग लाइन का निर्माण किया जाता है.
* यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध होगी
स्टेशन पर आनेवाले भक्तों को किसी भी अडचन का सामना न करना पडे इसके लिए यात्रियों से संबंधित सुविधा का विस्तार किया जा रहा है.
अतिरिक्त प्लेटफार्म: भीड का विभाजन करने के लिए नया प्लॅटफार्म बनाया जायेगा.
फूट ओव्हर ब्रिज: ज्येष्ठ नागरिक और दिव्यांगों के लिए रैम्प सहित नया पूल.
निवारे और प्रतीक्षा क्षेत्र: प्लॅटफॉर्म पर संपूर्ण कव्हर शेड और भव्य यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र
पाणी और स्वच्छता : जलापूर्ति सुविधा का विस्तार आधुनिक स्वच्छतागृहे और पर्यावरणपूरक गंदा पानी प्रक्रिया केंद्र परिसर विकास:





