व्यापार में नाम रोशन करने स्वदेशी को अपना कर परिवर्तन लाना होगा

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतीया का प्रतिपादन

* सिटीलैंड एसोसिएशन व कैट के सहयोग से बैठक व सत्कार समारोह का आयोजन
अमरावती/दि.4– कपडा व्यापार में हमें विएतनाम जैसे देशों के साथ स्पर्धा करनी है. क्योंकि यह देश विश्व में सबसे कम कीमत में कपडा विक्रेता देश है. हमें अब सूरत के बाद अगर विश्व में अमरावती के कपडा व्यापार का नाम रोशन करना है तो स्वावलंबी, आत्मनिर्भर व स्वदेशी को अपनाकर अपने व्यापार में परिवर्तन लाना होगा. ऐसा प्रतिपादन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए बी. सी. भरतीया ने किया.
स्थानीय नागपुर मार्ग पर स्थित बोरगांव धर्माले परिसर के रिसटीलैंड मार्केट में सिटीलैंड एसोसिएशन व कैट के सहयोग से आयोजित बैठक तथा सत्कार समारोह में वे बोल रहे थे. कार्यक्रम में कैट के सदस्य विनोद कलंत्री, श्याम शर्मा, अध्यक्ष गोविंद सोमाणी, सचिव आत्माराम पुरसवानी, महिला अध्यक्ष कुंजन वेद, सचिव विधि नावंदर, सिटीलैंड एसो. के अध्यक्ष मुकेश हरवानी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. सीए बी. सी. भरतीया ने कहा कि, हमें व्यापार में अब आधुनिक तकनीक को अपनाना जरुरी है. टैक्नोलॉजी में परिवर्तन होने लगा है. उसके साथ ही हमें भी अब अपने व्यापार में तकनीकी रुप से परिवर्तन करना जरुरी है. जो परिवार के बच्चे अब व्यापार में भी सहयोग दे रहे हैं, उन्हें हमें हमेशा प्रोत्साहित कर उनका सम्मान करना चाहिए. क्योंकि अब जमाना ब्रान्डिंग का है. मार्केट संगठित है, लेकिन उसकी अगर ब्रान्डिंग नहीं होगी तो हम व्यापार को लोगों तक पहुंचा नहीं सकते. भरतीया ने आगे कहा कि, सूरत में टेक्स्टाईल कंपनियों का माल पूरे भारत में क्यों जाता है? जबकि अमरावती का व्यापार सूरत के मुकाबले काफी तेजी से फैल रहा है. फिर भी यहां बडे व्यापारी नहीं आते. क्योंकि हम अपने माल व मार्केट की सही ब्रान्डिंग नहीं कर पा रहे हैं. आगामी 12 से 15 अगस्त को दिल्ली के प्रगती मैदान पर भारत मंडपम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारत व्यापार महोत्सव में 7 हजार से भी अधिक व्यापारी एवं कंपनियां उपस्थित रहेंगी. यहां सभी को अपने पसंदीदा कलेक्शन को होलसेल रेट के साथ बेचने व ब्रान्डिंग का मौका मिलेगा. इस उपक्रम में सहभागी होकर सभी व्यापारियों को इस सेवा का लाभ लेना चाहिए. क्योंकि आगामी समय में जो व्यापारी ग्राहकों को पकड नहीं पायेगा, उसके लिए वियतनाम जो कि कपडा व्यापार में सबसे सस्ता देश है, उस तक पहुंचना मुश्किल होगा. हमारी स्पर्धा केवल वियतनाम से है. हमें उनसे स्पर्धा कर आगे बढना है. स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हम स्वदेशी वस्तुओं को बाजार उपलब्ध करवा सकते हैं.
पीएम मोदी ने ईटली की पीएम मेलोनी को मेलोडी देकर यह दर्शाया कि, हम भारत में बनने वाली वस्तुओं का प्रचार करते हैं. उसी प्रकार हम हमारी जरुरतों का सामान विदेश से लाने की बजाय देश में निर्मित करें तो अपना पैसा देश में ही रहेगा. देश से बाहर नहीं जाएगा. वर्तमान में हम या तो कर्ज लेते नहीं या फिर कर्ज चुकाने में आनाकानी करते हैं. जो लोग कर्ज लेकर इमानदारी से बैंकों का पैस लौटाने तैयार हैं, उन लोगों क पैसा और संसाधन शासन के इस तर्ज पर अब अपने व्यापार को बढाना जरुरी हो चुका है. हमें अब केवल और केवल स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं स्वदेशी को अपनाकर अपने व्यापार को समृद्ध बनाना होगा. इस अवसर पर विनोद कलंत्री ने कैट की भूमिका को दर्शाते हुए कैट में फिलहाल 9 करोड व्यापारियों का समावेश होने की बात कही. साथ ही आगामी समय में विविध संगठन जो कैट से जुडे हैं. उनके द्वारा विविध उपक्रम आयोजित कर नई-नई संकल्पनाओं को विकसित करने का विश्वास दिलाया. कार्यक्रम में महाएसटीराईड के प्रोजेक्ट मैनेजर ऋषभ माहेश्वरी, टेरिजम एक्स्पर्ट मृत्युंजय मिश्रा आदि की विशेष उपस्थिति रही. इन दोनों सदस्यों ने व्यापार व पर्यटन से जुडी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही आगामी समय में इन विषयों पर स्वतंत्र सत्र का आयोजन कर जानकारी देने का आश्वासन दिया.
* तीन पीढियों से व्यापार में कार्यरत उद्यमियों का सत्कार
सिटीलैंड एसोसिएशन से जुडे विविध व्यापारी जो करीब तीन पीढियों से व्यापार कर रहे हैं, उन सभी व्यापारियों का शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया. इसमें मुख्य रुप से रोशनी गारमेंट्स के मोहनलाल आहूजा, प्रकाशकुमार आहूजा, सौरभ आहूजा, दुर्गा एजन्सी के संतोषकुमार गोयनका, प्रवीणकुमार गोयनका, कृष्णा गोयनका, महादेव स्पोर्ट्स के मोहनलाल मंधानी, ताराचंद मंधानी, हेमंतकुमार मंधानी, पलक क्रिएशन के ठाकुरदास हरवानी, महेशकुमार हरवानी, सागर हरवानी, अनूप हरवानी, सागर हरवानी, अनूप हरवानी, अनिल होजयरी के ओमन सेठ तलरेजा, मनीष कुमार तलरेजा, गणेश होजयरी के चंदन सेठ तलरेजा, वीरभान तलरेजा, राम होजयरी के रमेशलाल पंजापी, हीरालाल पंजापी, साहिलकुमार पंजापी, प्रतीक साडी सेंटर के निचलदास सोजरानी, अशोककुमार सोजरानी, अनुराग क्रिएशन के दादा भगवानदास धामेचा, दीपकुमार धामेचा, मोहितकुमार धामेचा, आंचल क्रिएशन के दादा भगवानदास धामेचा, अनिलकुमार धामेचा, साहिल धामेचा, जयभारत गारमेंट्स के भगवानदास लुल्ला, मनोजकुमार लुल्ला, अक्षय कुमार लुल्ला, सुदामा रेडिमेड के संचालक सोमराजमल पिंजानी, मोहनलाल पिंजानी, वंशिका फैशन मॉल के गोविंदराम पिंजानी, मोतीराम पिंजानी, पृथ्वी पिंजानी, गीता रेडिमेट के सेठ ढालुमल साधवानी, कुमारसेठ, आतमसेठ, मोहनलाल साधवानी, ईगल सेहम के किशनचंद सचदेव, परेशकुमार सचदेव, मुकेश गोरमेंट्स के धर्मपाल कटारिया, मुकेश कटारिया, मयुरेश कटारिया, सिरवानी ट्रेडिंग कं. के रमेशलाल सिरवानी व अन्य का समावेश रहा.
इसके अलावा उद्योग भारती की जिला अध्यक्ष प्रीति सावजी की एमएसएमई के अमरावती विभागीय सदस्य पद पर राज्यपाल द्वारा नियुक्ति की गई है. वहीं कैट की महिला विंग सचिव डॉ. केतकी कालेले को पीएचडी प्राप्त होने के साथ ही उनकी व्यवसायिक उपलब्धि के लिए दोनों को विशेष रुप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सिटीलैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश हरवानी व अनूप हरवानी को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सिटीलैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश हरवानी, अनूप हरवानी, मोहनलाल आहूजा, रमेशलाल सिरवानी, अशोक सोजरानी, धर्मेंद्र हरवानी, शिव चावला, प्रदीप हरवानी, हरीष पुरसवानी (मामा), विजय पिंजानी, हीरालाल पंजापी, शंकर जगवानी, सिटीलैंड एम्पायर के घनश्यामदास पिंजानी, दीपक धामेचा, शंकरलाल हरवानी, जगदीश छतवानी, सुभाष तलडा, मुकेश हरवानी के साथ बडी संख्या में सदस्यों की उपस्थित रही. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने अथक परिश्रम लिये. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अनूप हरवानी ने माना.

Back to top button