अमरावती में 6 जून को लगेगा विदेशी विश्वविद्यालयों का महाकुंभ
केसी ओवरसीज का एजुकेशन फेयर होटल महफिल इन में आयोजित

* आयोजन मेेंं 20 से अधिक वैश्विक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
* सभी के लिए प्रवेश व मार्गदर्शन रहेगा पूरी तरह से नि:शुल्क
अमरावती/ दि. 4 – विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना संजोए विद्यार्थियों, अभिभावकों और कार्यरत पेशेवरों के लिए 6 जून को अमरावती में एक बड़ा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है. नागपुर स्थित केसी ओवरसीज एजुकेशन द्वारा परसों शनिवार, 6 जून को स्थानीय कैम्प रोड स्थित होटल मेहफिल इन में भव्य ओवरसीज एजुकेशन फेयर का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस फेयर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा.
आयोजकों के अनुसार फेयर में अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और एशिया के आठ देशों की 20 से अधिक प्रतिष्ठित एवं शीर्ष रैंकिंग विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. विद्यार्थियों और अभिभावकों को इन विश्वविद्यालयों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति तथा करियर संभावनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.
आयोजकों ने अमरावती और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से बड़ी संख्या में फेयर में भाग लेकर विदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्राप्त करने की अपील की है. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी केसी ओवरसीज एजुकेशन के अमरावती कार्यालय (प्लॉट नं. 1243, राधा नगर, पीडीएमएमसी के सामने, नागपुर रोड) अथवा मोबाइल नंबर 9011084000 पर संपर्क कर सकते हैं.
* ऑन-द-स्पॉट मिलेगा प्रोफाइल असेसमेंट
फेयर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क काउंसलिंग और ऑन-द-स्पॉट प्रोफाइल असेसमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. विशेषज्ञ विद्यार्थियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि का मूल्यांकन कर उन्हें उपयुक्त देश, विश्वविद्यालय और पाठ्यक्रम के चयन में मार्गदर्शन देंगे. साथ ही आवेदन प्रक्रिया, वीजा, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी.
* रोजगार और वैश्विक करियर पर विशेष मार्गदर्शन
कार्यक्रम में विदेशों में अध्ययन के बाद रोजगार के अवसर, विभिन्न उद्योगों की मांग, अंतरराष्ट्रीय करियर निर्माण तथा पोस्ट-स्टडी वर्क विकल्पों पर भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी. आयोजकों का कहना है कि वर्तमान समय में कई देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपेक्षाकृत कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है और कई संस्थानों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता भी नहीं होती.
* भारत में स्थापित विदेशी विश्वविद्यालयों की भी जानकारी
फेयर में उन विदेशी विश्वविद्यालयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी जिन्होंने भारत में अपने कैंपस स्थापित किए हैं. इन संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपेक्षाकृत कम लागत पर उपलब्ध होने के कारण विद्यार्थियों को नए विकल्पों की जानकारी मिल सकेगी.
* छात्रवृत्ति और आवेदन शुल्क में रियायत
फेयर में आने वाले पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न विश्वविद्यालयों की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही नियम एवं शर्तों के अधीन आवेदन शुल्क में छूट तथा मौके पर छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर भी उपलब्ध हो सकता है.
* प्रतियोगी परीक्षाओं और भाषा प्रशिक्षण की जानकारी
कार्यक्रम में जीआरई, जीमैट, सैट, टोफेल, आईईएलटीएस, पीटीई सहित जर्मन, फ्रेंच और जापानी भाषा प्रशिक्षण से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे. विद्यार्थी इन परीक्षाओं और भाषा पाठ्यक्रमों की तैयारी के लिए उपलब्ध कोचिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
* शिक्षा ऋण से लेकर आवास तक हर सुविधा की जानकारी
फेयर में शिक्षा ऋण के लिए विशेष सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ विदेश में अध्ययन के लिए सुरक्षित एवं असुरक्षित ऋण योजनाओं की जानकारी देंगे. पात्रता के आधार पर 20 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक के शिक्षा ऋण विकल्पों पर मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा विदेश में रहने की व्यवस्था और छात्र आवास संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी.
* 27 वर्षों का अनुभव, 7.30 लाख विद्यार्थियों को मिला लाभ
बता दे कि केसी ओवरसीज एजुकेशन पिछले 27 वर्षों से विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन के अवसर उपलब्ध करा रही है. संस्था अब तक 7.30 लाख से अधिक विद्यार्थियों को विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन और सहायता प्रदान कर चुकी है. संस्था काउंसलिंग, आवेदन सहायता, छात्रवृत्ति मार्गदर्शन, शिक्षा ऋण और वीजा प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है. कई विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने में भी सफलता मिली है.





