युवासेना की जिला स्तरीय वक्तृत्व प्रतियोगिता संपन्न

सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

अमरावती/दि.9 – हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवासेना अमरावती की ओर से जिला स्तरीय सडेतोड वक्तृत्व स्पर्धा-2026 का आयोजन किया गया. युवकों के विचार महाराष्ट्र घडवणार! विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 18 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम का आयोजन युवासेना जिला प्रमुख अंकुश पाटिल कावडकर और उमेश शहाणे के नेतृत्व में शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय, बस स्टैंड रोड, अमरावती में किया गया. प्रतियोगिता के विषय ‘विजन महाराष्ट्र 2050’ और ‘राजनीति एवं समाजकारण में युवाओं की भूमिका’ रहे. प्रतियोगिता में आलोक दामोदर ने प्रथम, रोहन चिचखेडे ने द्वितीय तथा फाल्गुनी कोल्हे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिवसेना उपनेता सुधीर सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए मंच उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवासेना और युवतीसेना के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Back to top button