दर्यापुर में होटल व्यवसायियों ने बढाई सतर्कता
प्रशासन के नियमों का किया जा रहा पालन

दर्यापुर /दि.12- अन्न सुरक्षा, स्वच्छता और नियमों का पालन करने हेतु प्रशासन द्वारा कडी भूमिका ली जा रही है. जिसमें शहर के अनेक होटल व्यवसायियों द्वारा सतर्क रहने का चित्र दिखाई दे रहा है. खुले तेल का इस्तेमाल, उस तेल में अन्न पदार्थ तलना तथा अन्न पदार्थों की गुणवत्ता की ओर अनदेखी करना आदि पर नियंत्रण रखने के लिए कुछ व्यवसायियों ने अपनी कार्यपद्धति में बदल करने की शुरुआत कर दी है.
हॉटेल में प्राकृतिक व ताजी सामग्री का इस्तेमाल कर खाद्य पदार्थ तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है. नाश्ता व खाद्य पदार्थ देते समय कागज के इस्तेमाल को कुछ दुकानदारों द्वारा टाला जा रहा है. ग्राहकों के स्वास्थ्य से संबंधित सभी बातों पर जोर दिया जा रहा है. दूसरी ओर कुछ जगहों पर खुले में अन्न पदार्थों की बिक्री करने का चित्र दिखाई दे रहा है. जिसमें अन्न सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों पर प्रभावी रुप से अमल करने की आवश्यकता नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है. इसके अलावा रात को निर्धारित समय से पूर्व ही व्यवसायी अपनी होटल बंद करते भी दिखाई दे रहे है. सभी स्तर पर प्रशासन के नियमों का पालन किया जा रहा है.





