अमरावती-नागपुर के लिए बनेगी एसओपी

नदियों-नालों का गहराईकरण

* सरकार जल्द नई योजना करेगी लागू ः बावनकुले
अमरावती/दि.17- राज्य में नदियों और नालों के गहराईकरण कार्यों को तेज गति से आगे बढाने के लिए सरकार जल्द ही एक नई स्वतंत्र योजना लागू करेगी. राजस्व मंत्री व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में अमरावती और नागपुर जिलों के लिए तत्काल मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए.
बैठक में गहरीकरण कार्यों की प्रभावी और समयबध्द अमल के लिए जिलाधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक अधिकार देने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई. सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाएं कम होगी.

* गाद जमने से प्रभावित हो रही जल क्षमता ः बैठक में बताया गया कि नागपुर और अमरावती संभाग की कई नदियों और नालों में बडी मात्रा में गाद जमा होने से जल प्रवाह बाधित हो रहा है. इससे जलसंग्रह क्षमता घट रही है तथा भूजल स्तर, सिंचाई व्यवस्था और बाढ नियंत्रण पर प्रतिकुल प्रभाव पड रहा है. इन समस्याओं के समाधान के लिए गहरीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया.
* विभागीय मंजुरियों में देरी पर भी चर्चा ः बैठक में विभिन्न विभागों से मंजूरी मिलने में होने वाली देरी, गाद निकासी संबंधी नियमों तथा स्थानीय स्तर की प्रशासनीक अडचणों की भी समीक्षा की गई. इन प्रक्रियाओं को सरल बनाकर कार्यों को समय पर पुरा करने के उपायों पर सहमति बनी.

* जलसंवर्धन के लिए महत्वपूर्ण
नदियों और नालों का गहराईकरण समय की आवश्यकता है. यह कार्य जलसंवर्धन, भूजल पुनर्भरण और बाढ नियंत्रण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. राज्य सरकार शिघ्र ही नाला गहराईकरण के लिए नई योजना लाएगी. जिससे जल संसाधनों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा.
– चंद्रशेखर बावनकुले, पालकमंत्री

Back to top button