हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा महेश नवमी महोत्सव

विविध धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य शिविर

* 23 जून को निकलेगी भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा
* प्रेसवार्ता में आयोजकों ने दी जानकारी
अमरावती /दि.20– माहेश्वरी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महेश उत्पत्ति दिवस के उपलक्ष्य में महेश नवमी महोत्सव 20 जून से 23 जून तक विविध धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा. महोत्सव की जानकारी गुरुवार को आयोजित पत्रकार परिषद में आयोजकों ने दी.
आयोजकों ने बताया कि, 23 जून को शाम 5 बजे राधाकृष्ण मंदिर से भागवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा जवाहर गेट, प्रभात चौक, चित्रा चौक, कॉटन मार्केट, मालवीय चौक, जयस्तंभ चौक, सरोज चौक, श्याम चौक, राजकमल चौक, गांधी चौक और साबनपुरा मार्ग से होते हुए पुन: राधाकृष्ण मंदिर पहुंचेगी. शोभायात्रा मार्ग पर आकर्षक रोशनी, आतिशबाजी तथा स्वागत की व्यवस्था की जाएगी. पालकी को विशेष रुप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई, आईस्क्रीम और चॉकलेट का वितरण किया जाएगा. शाम 7 बजे महाआरती एवं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा.

* 20 जून को महोत्सव का शुभारंभ
शनिवार 20 जून को सुबह भगवान महेश पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ महोत्सव का उद्घाटन होगा. उद्घाटन समारोह सुरेश बाबू की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर पवन चांडक, डॉ. गोविंद लाहोटी और लीना भूतडा प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे. दोपहर 2 बजे से बच्चों एवं महिलाओं के लिए भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.

21 जून को योग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
रविवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे से योग एवं प्राणायाम सत्र आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रशिक्षक अनिल राठी एवं पूनम राठी मार्गदर्शन करेंगे. सुबह 9 बजे से डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा. दोपहर 3 बजे फूड व्यंजन प्रतियोगिता तथा शाम 5 बजे भुसावल के डॉ. नीलेश झंवर ‘आज की सामाजिक स्थिति’ विषय पर मार्गदर्शन देंगे.

* 22 जून को समाज एकता दौड
सोमवार 22 जून को सुबह 6 बजे आईएमए हॉल से कोर्ट चौक तक समाज एकता दौड का आयोजन किया गया है. इसमें 10 से 60 वर्ष आयु वर्ग के युवा और वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकेंगे. दौड का समापन एड. शंकरलाल राठी के निवासस्थान पर होगा. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मातृ-पितृ पूजन तथा दोपहर 3 बजे से मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जाएगा. शाम 4 बजे लीना भूतडा करिअर पर मार्गदर्शन करेंगी और 5 बजे देवताओं के जीवन चरित्र दर्शन का कार्यक्रम होगा.

* समाजबंधुओं से सहयोग की अपील
आयोजकों ने समाजबंधुओं से महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में सहभागी होने तथा अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.
महोत्सव को सफल बनाने के लिए संयोजक डॉ. नंदकिशोर भूतडा, सुरेश चांडक, एड. नंदकिशोर कलंत्री, माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष सुरेश साबू, उपाध्यक्ष बिहारीला बूब, सचिव अशोक जाजू, पूर्वाध्यक्ष प्रा. जगदीश कलंत्री, सहसचिव संजय राठी, सहसचिव मधुसूदन करवा, प्रचार मंत्री चंदन मंत्री, राधेश्याम भूतडा, जयप्रकाश सारडा, एड. कमलकिशोर सोनी, विजय चांडक, विनोद डागा, विनोद जाजू तथा अमरावती जिला माहेश्वरी संगठन, सभी माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी नवयुवक मंडल और श्री माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्य सक्रिय रुप से प्रयास कर रहे है. पत्रकार परिषद में प्रा. जगदीश कलंत्री, सुरेश साबू, आर. बी. अटल, ओमप्रकाश नावंदर, अशोक जाजू, सुरेश चांडक, नंदकिशोर कलंत्री, चंदन मंत्री और संजय राठी उपस्थित थे.

* अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
सुरेश साबू – 8669186109
डॉ. नंदकिशोर भूतडा – 9377986847
सुरेश चांडक – 9519863526
एड. नंदकिशोर कलंत्री – 9422164564
चंदन मंत्री – 9422194455

* महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के कार्यक्रम हेतु संपर्क
नीशा जाजू – 9422917619
नीता राठी – 9730262666
डॉ. वंदना चांडक – 8668258098
लिला झंवर – 8087741492
राधा मंत्री – 9422194422
सीमा राठी – 9377341409
कविता राठी – 9226794804
सरला गांधी – 9403840850
प्रीति लाहोटी – 9423408969
संगीता मालाणी – 9420074153
रानी करवा – 7499748319
उर्मिला कलंत्री – 9403059936

 

Back to top button