फोन पर बेटी से बातचीत करने पर वृद्ध किसान ने खेत में लगाई फांसी
माहुली जहांगीर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.19- ‘मैं फांसी लगा रहा हूं’ ऐसा विवाहित बेटी को अंतिम कॉल कर एक वृद्ध किसान ने खेत शिवार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मोबाइल पर आये एक फोन कॉल से एक परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा. यह सनसनीखेज घटना माहुली जहांगीर थाना क्षेत्र के महादापुर खेत शिवार में घटित हुई. मृतक किसान का नाम सालोरा खुर्द निवासी माधवराव गुलाबराव लायबर (65) है.
जानकारी के मुताबिक 16 जून को सुबह 6 बजे के दौरान यह घटना उजागर हुई. इस प्रकरण में माहुली पुलिस ने 17 जून की रात आकस्मिक घटना दर्ज की. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक माधवराव लायबर के बेटे को इसकी बहन का फोन आया. बहन ने बताया कि, उसे पिता का फोन आया था और वे खेत में फांसी लगा रहे हैं, ऐसा वे कह रहे थे. बहन की यह बात सुनते ही बेटा तत्काल महादापुर खेत शिवार की तरह दौड पडा. खेत में जाकर देखा तब पिता एक पेड पर फांसी पर लटकी हुई अवस्था में दिखाई दिये. पश्चात तत्काल उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. माधवराव लायबर के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. इस प्रकरण मे माहुली जहांगीर पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





