दर्यापुर तहसील में ‘खेती बचाओ’ कार्यक्रम

कृषिदुत तज्ञों ने किया मार्गदर्शन

दर्यापुर /दि.19– तहसील के चंडिकापुर और थिलोरी गांव में ‘खेती बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन प्रकल्प संचालक आत्मा अमरावती की अर्चना निस्ताने, तहसील कृषि अधिकारी आरती साबले के मार्गदर्शन में किया गया था. कार्यक्रम में दोनों गांवों के किसान, कृषि अधिकारी व किसान गुट के सदस्यों ने बडी संख्या में उपस्थित रहकर कृषि तज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त किया.
कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के तौर पर कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुर के विषय तज्ञ डॉ. महेश आखूड उपस्थित थे. उन्होंने किसानों को वर्तमान स्थिति में आनेवाली अडचनों, कीट व रोग व्यवस्थापन और आधुनिक कृषि तकनीकी ज्ञान इस विषय पर मार्गदर्शन किया. कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को पानी व्यवस्थापन, जीवांमृत, बीजांमृत, प्राकृतिक खेती की विविध पद्धति, रासायनिक खादों का कम इस्तेमाल, केचुआ खाद तथा सेंद्रीय खेती विषयक मार्गदर्शन किया गया.
वहीं कृषि तकनीकी ज्ञान व्यवस्थापन यंत्रणा (आत्मा), दर्यापुर तहसील तकनीकी व्यवस्थापक सागर बोंडे ने उपस्थित किसानों को हुमनी इल्ली, किसान गुट को मजबूत करने इस विषय पर मार्गदर्शन किया तथा आत्मा के सहायक तकनीकी व्यवस्थापक विशाल भडके ने प्राकृतिक खेती इस विषय पर मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में पूर्व उपसरपंच, ग्रापं सदस्य, प्रगतिशील किसान प्रमुख रुप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने चंडिकापुर के सहायक कृषि अधिकारी प्रशांत हाडोले, थिलोरी की शिवानी वानखडे ने अथक प्रयास किए.

Back to top button