विधान परिषद के चुनाव में महायुति की ही जीत होगी

मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया विश्वास

* ऑपरेशन टायगर के पीछे विकास की भावना रहने की बात कहीं
नागपुर/दि.19 – महाराष्ट्र की विधान परिषद में 6 सीटों पर भाजपा व महायुति के प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हुई है. वहीं शेष 11 सीटों पर भी महायुति को ही जबर्दस्त जीत मिलेगी, ऐसा विश्वास राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जताया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन टाइगर के पीछे कहीं न कहीं विकास की भावना एवं सोच है.
इस बातचीत के दौरान मंत्री बावनकुले ने कहा कि नागपुर में कांग्रेस को केवल 20 फीसद वोट मिलेंगे. जबकि भंडारा में कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं था और अमरावती में तो कांग्रेस का प्रत्याशी रहने के बावजूद कांग्रेस बहुत बुरी स्थिति में रही. कुल मिलाकर हालात यह है कि महायुति के पास पर्याप्त संख्याबल रहने के चलते महाविकास आघाडी के लिए विधान परिषद के चुनाव में जीत हासिल करना संभव ही नहीं था.
इसके अलावा शिवसेना में चल रही राजनीतिक उठापटक और महायुति में शामिल शिंदे सेना द्बारा चलाए जा रहे ऑपरेशन टायगर को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मंत्री बावनकुले ने कहा कि शिवसेना उबाठा में चल रहे अंतर्गत असंतोष की वजह से उनकी पार्टी के कुछ सांसद व विधायक नाराज है. जनता द्बारा चुनकर दिए गये प्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन क्षेत्र का विकास करने हेतु सत्ता की आवश्यकता रहती है. संवाद के अभाव एवं नेतृत्व की ओर से अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिलने के चलते जनप्रतिनिधियों की जबर्दस्त नाराजगी है. इस बात पर उध्दव ठाकरे ने गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए. साथ ही संजय राउत द्बारा सांसदों व विधायकों पर पैसे लेकर पाला बदलने का आरोप लगाया जाना भी ठीक नहीं है. क्योंकि महाराष्ट्र के जनप्रतिनिधियों की अपनी विश्वसनीयता और केवल पैसों के दम पर कोई भी पार्टी नहीं बदलता. ऐसे में उध्दव ठाकरे ने अपने बचे खुचे सांसदों व विधायकों को संभालने पर ध्यान देना चाहिए.

Back to top button