ग्रामीण क्षेत्र में दो लोगों ने लगाई फांसी
वरुड और चांदूर बाजार तहसील की घटना

अमरावती /दि.20- अमरावती जिले के वरुड और चांदूर बाजार तहसील में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवकों के नाम कमलेश वासुदेवराव बोरवाल (32) और ऋषिकेश संजय भाकरे (28) है.
जानकारी के मुताबिक वरुड तहसील के मेंढगांव निवासी कमलेश बोरवार ने घर के प्रांगण में स्थित मवेशियों के तबेले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. वरुड पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. इसी तरह चांदूर बाजार तहसील के बोरज खेत शिवार में ऋषिकेश संजय भाकरे नामक युवक ने पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ऋषिकेश के भी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है.