श्री शिवाजी महाविद्यालय में प्रा. बी. टी. देशमुख को श्रद्धांजलि

अमरावती/दि.23- पूर्व विधायक, नुटा संगठन के संस्थापक तथा श्री शिवाजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक ज्ञानतपस्वी प्रा. बी. टी. देशमुख को महाविद्यालय की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
महाविद्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंबादास कुलट ने की. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंबादास कुलट, प्रा. डॉ. महेंद्र मेटे, प्रा. डॉ. कुमार बोबडे तथा प्रा. डॉ. संगीता भुयार ने प्रा. बी. टी. देशमुख के शैक्षणिक, सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा उनसे जुड़ी स्मृतियां साझा कीं. कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश मिरगे ने किया. सभा के अंत में उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रा. बी. टी. देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि प्रा. बी. टी. देशमुख ने शिक्षा जगत, शिक्षक संगठनों और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया. उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे.





