विधायक प्रवीण पोटे ने ली पद व गोपनियता की शपथ
निर्वाचित होते ही विधान परिषद में हुई शपथ विधी

अमरावती/मुंबई/दि.23- गत रोज ही अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए विधायक प्रवीण पोटे पाटील ने अपने निर्वाचन के ठिक एक दिन बाद आज मंगलवार 23 जुन से शुरू हुए विधान मंडल के पावसकालीन सत्र में हिस्सा लिया. जिसके चलते विधान परिषद में पावस सत्र के पहले ही दिन विधान परिषद सदस्य के तौर पर नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण पोटे पाटील को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई. इससे पहले लगातार दो बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटील का सदन में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होकर पहुंचने पर सदन के सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया. जिसके बाद विधान परिषद के सभापती प्रा.राम शिंदे ने उन्हें पद व गोपनियता की शपथ दिलाई.





