28 जून को शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बालकों को पोलिओ डोज दें
मनपा के वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले का आवाहन

अमरावती/दि.25- देश का पोलिओमुक्त दर्जा कायम रखने के लिए केंद्र शासन के राष्ट्रीय टीकाकरण दिन के तहत रविवार 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलिओ टीकाकरण अभियान चलाए जानेवाला है. इस अभियान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बालकों को पोलिओ प्रतिबंधक टिके के दो बुंद दिए जानेवाले है. देश को 2014 में पोलिओमुक्त घोषित किया गया रहा, तो भी विश्व को कुछ देशों में पोलिओ विषाणु का अस्तित्व रहने से सतर्कता रखना आवश्यक है.
अमरावती मनपा क्षेत्र के सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्र, पोलिओ बूथ तथा विशेष दल के जरिए यह अभियान चलाए जानेवाला है. 28 जून को बूथ पर टीकाकरण होने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी आगामी कुछ दिन घर-घर भेंट देकर बचे हुए बालकों को पोलिओ का डोज देनेवाले है. स्थलांतरित बस्ती, झोपडपट्टी तथा गलिच्छ बस्तियों पर विशेष जोर दिया जानेवाला है. अमरावती मनपा आयुक्त व स्वास्थ्य विभाग ने सभी पालकों को आवाहन किया है कि, अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बालकों को समीप के पोलिओ बूथ पर ले जाकर पोलिओ के दो बूंद अवश्य दें. बालकों द्वारा इससे पूर्व पोलिओ के सभी डोज लिए रहे, तो भी इस अभियान के डोज लेना आवश्यक है. ‘दो बूंद जीवन के- प्रत्येक बालकों के लिए’ इस ब्रिदवाक्य के तहत चलाए जानेवाले इस अभियान में नागरिकों को सक्रिय सहभाग लेकर अमरावती शहर पोलिओमुक्त रखने के लिए सहयोग करने का आवाहन डॉ. विशाल काले व जनसंपर्क विभाग अमरावती मनपा द्वारा किया गया है.





