सोना समेत बेन्टेक्स के आभूषण उडाए

चांदुर बाजार/दि.25– चांदुर बाजार तहसील के बेलोरा मार्ग पर स्थित सराफा दुकान में सेंध लगाकर शातिर चोर ने सोने-चांदी के आभूषण नकद रकम समेत बेन्टेक्स के गहने उडा लिए.
जानकारी के मुताबिक चांदुर बाजार थाना क्षेत्र के बेलोरा रोड पर वर्षा अशोक तलोकर की सराफा दुकान है. मंगलवार की रात अज्ञात चोर ने इस दुकान का शटर तोडकर भीतर प्रवेश किया. कांच की अलमारी में चमक रहे आभूषण उसने अपने कब्जे में ले लिए. करीबन 40 हजार के यह आभूषण बेन्टेक्स के रहने की जानकारी सराफा व्यापारी ने चांदुर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत में दी है. इसके अलावा आधा से पौन किलो चांदी, 8 से 10 ग्राम सोने गहने समेत कुल ढाई लाख रुपए का माल शातिर चोर ने उडा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही चांदुर बाजार के थानेदार अशोक जाधव, सहायक निरीक्षक खंदारे, पीएसआई वैशाली ठाकरे, सहायक निरीक्षक प्रेमकुमार केदार, प्रदीप धोंडे का दल घटनास्थल पहुंचा. श्वान पथक व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया. ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने भी घटनास्थल भेंट देकर वहां का जायजा किया. चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की है.

Back to top button