अमरावती में साकार होने जा रहा सबसे बडा आवासीय प्रोजेक्ट

‘वेदाह’ का 28 जून को भव्य शुभारंभ

* गोविंदा गु्रप व भेंडे ग्रुप की शानदार महत्वाकांक्षी परियोजना
* प्रोजेक्ट में 2, 3 व 4 बीएचके वाले में 219 प्रीमियम फ्लैट्स
* 14 मंजीला प्रीमियम टॉवर वाले प्रोजेक्ट में 20 से अधिक आधुनिक सुविधाएं
* कठोरा नाका के पास टॉवर लाईन रोड पर साकार हो रहा भव्य दिव्य प्रोजेक्ट
* 1.75 एकड क्षेत्र वाले प्रोजेक्ट में केवल 35 फिसद का निर्माण, 65 प्रतिशत खुला क्षेत्र
अमरावती/दि.25- शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. गोविंदा ग्रुप व भेंडे ग्रुप की ओर से विकसित किए जा रहे अमरावती के सबसे बड़े आवासीय प्रोजेक्ट ‘वेदाह’ का भव्य शुभारंभ 28 जून, रविवार को सुबह 11 बजे टॉवर लाइन रोड, काठोरा नाका के समीप आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, व्यवसायी तथा रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए गोविंदा ग्रुप व भेंडे ग्रुप के संचालकों सुभाष तलडा, मनोज भेंडे, अमन तलडा, अजिक्य भेंडे, दिपक गोडवानी व आलेख अग्रवाल व्दारा बताया गया कि, वेदाह परियोजना आधुनिक जीवनशैली, बेहतर सुविधाओं और खुले वातावरण का अनूठा संगम होगी. लगभग 1.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट में कुल 219 प्रीमियम आवासीय यूनिट्स उपलब्ध होंगी. इसमें 2 बीएचके, 3 बीएचके तथा 4.5 बीएचके श्रेणी के आधुनिक फ्लैट्स शामिल हैं, जिन्हें परिवारों की आवश्यकताओं और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है.
इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कुल 1.75 एकड क्षेत्रफल वाली भूमि और साकार होने जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत जमीन के केवल 35 प्रतिशत हिस्से पर निर्माण किया जाएगा, जबकि शेष 65 प्रतिशत क्षेत्र को खुली जगह, हरित उद्यान और आधुनिक सुविधाओं के लिए आरक्षित रखा गया है. इससे निवासियों को अधिक खुलापन, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन गुणवत्ता का अनुभव मिलेगा.
* 10 हजार वर्गफुट का वाहन-मुक्त उद्यान
वेदाह प्रोजेक्ट में लगभग 10 हजार वर्गफुट का वाहन-मुक्त गार्डन विकसित किया जाएगा. इस क्षेत्र में बच्चे सुरक्षित वातावरण में खेल सकेंगे, वहीं परिवार के सदस्य प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिता सकेंगे. परियोजना में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.
* 20 से अधिक लाइफस्टाइल सुविधाएं
आयोजकों के अनुसार, प्रोजेक्ट में 20 से अधिक आधुनिक लाइफस्टाइल अमेनिटीज उपलब्ध कराई जाएंगी. इनमें मनोरंजन, स्वास्थ्य, फिटनेस, सामाजिक गतिविधियों तथा पारिवारिक आयोजनों से संबंधित सुविधाएं शामिल होंगी. इसका उद्देश्य निवासियों को एक समग्र और सुविधासंपन्न जीवनशैली प्रदान करना है.
* कठोरा नाका के निकट प्रमुख लोकेशन
वेदाह परियोजना अमरावती के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र टॉवर लाइन रोड, काठोरा नाका के पास स्थित है. यह स्थान शहर के प्रमुख व्यावसायिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. काठोरा नाका से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण यह परियोजना निवेश और निवास दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
उपरोक्त जानकारी देने के साथ ही गोविंदा गु्रप व भेंडे ग्रुप की ओर से सभी शहरवासियों को इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहने का आमंत्रण दिया गया है. लॉन्चिंग समारोह के बाद अतिथियों के लिए दोपहर भोज की भी व्यवस्था की गई है. परियोजना के संबंध में अधिक जानकारी तथा प्री-लॉन्च ऑफर का लाभ लेने के लिए इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर 9823390845 एवं 9730335555 पर संपर्क कर सकते हैं. आयोजकों का कहना है कि वेदाह केवल एक आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि अमरावती के परिवारों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और सुविधासंपन्न जीवनशैली का नया विकल्प साबित होगी.

Back to top button