ब्लड कैंसर के बहाने रचा प्यार का नाटक
विवाहिता पर अत्याचार, राजापेठ थाने में मामला दर्ज

अमरावती/दि.27- मुझे ब्लड कैंसर है, मैं तेरे से बेइंतहा प्यार करता हूं, ऐसा नाटक कर एक 31 वर्षीय विवाहिता का विश्वास हासिल करते हुए उस पर अत्याचार किये जाने का मामला उजागर हुआ है. यह घटना 18 नवंबर 2018 से 31 मई 2026 की कालावधि में स्थानीय शिवशक्ति नगर और अन्य स्थान पर घटित हुई. इस प्रकरण में 25 जून को राजापेठ थाने में मामला दर्ज किया गया. संदिग्ध आरोपी का नाम यवतमाल जिले के रहने वाले दिगंंबर अवथले (35) है.
जानकारी के मुताबिक दिगंबर अवथले ने खुद को कैंसर रहने की बात कर महिला से निकटता बढाने का प्रयास किया. उसके पिता की बीमारी का दुरुपयोग करते हुए आरोपी ने उसके घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट की. पश्चात उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध स्थापित किये. आरोपी ने उसका जबरदस्ती गर्भपात भी कराया.
* आरोपी विवाहित
मार्च 2024 में आरोपी का पहले ही विवाह हुआ है. उसे तीन बेटी और एक बेटा रहने की बात पीडिता को पता चली. आरोपी ने पीडिता के फर्जी आधार कार्ड, विवाह का फोटो और फर्जी विवाह प्रमाणपत्र तैयार कर लोगों को दिखाया. अप्रैल 2026 में पीडिता कोल्हापुर में रहते आरोपी ने वहां जाकर गालीगलौज और मारपीट की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.





