हजूर साहिब से फतेहगढ़ साहिब लौट रही साध संगत का अमरावती गुरुद्वारा में हुआ भव्य स्वागत

अमरावती/दि.27- सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) के दर्शन कर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब लौट रही लगभग 50 श्रद्धालुओं साध संगत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, राजापेठ, अमरावती पहुँची. गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं समूची साध संगत द्वारा बाहर से आई संगत का फूलमालाओं एवं सिरोपाओं से आत्मीय स्वागत किया गया.
गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया. हजूरी रागी जत्था भाई अरुण सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया. इसके पश्चात फतेहगढ़ साहिब से आए साध संगत कीर्तनी जत्थे ने मधुर गुरबाणी कीर्तन गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में हाजिरी भरकर कीर्तन का आनंद लिया. दीवान उपरांत नाश्ता और गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. स्थानीय संगत ने पूरे प्रेम एवं श्रद्धा के साथ बाहर से आई संगत की सेवा की. फतेहगढ़ साहिब लौट रही संगत ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, अमरावती द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत एवं सेवा के लिए आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष चरणजीत कौर(रीना) नंदा, सचिव नरेन्द्रपाल सिंघ अरोरा, कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र सिंघ सलूजा, कोषाध्यक्ष रतनदीप सिंघ बग्गा, अमरजोत सिंघ जग्गी, शरणपाल सिंघ अरोरा, तेजिन्दर सिंघ उबेवेजा, मंजीत सिंघ होरा, प्रलाद सिंघ साहनी, दिनेश सचदेवा , हरबश सिंघ उबेवेजा, विक्रम सिंह नंदा, हरविंदर सिंघ राजपूत, रबजीत सिंघ सेठी, प्रिंस सिंह सेठी, वकील सिंघ, प्रवीण सिंघ मोंगा, राज सिंघ छाबड़ा, सुमित सिंघ , सतपाल सिंह, यश आदि सभी संगत उपस्थित थे

Back to top button