दुर्घटना में घायल महिला ने दम तोडा

तीन दिन पूर्व हुई थी तलेगांव फाटा के पास दुर्घटना

तिवसा/दि.29– तलेगांव ठाकुर फाटा के पास 25 जून को शाम 5 बजे के दौरान सडक किनारे खडी अंजना राजेंद्र ठाकरे नामक महिला को टेम्पो ने उडा दिया था. इस हादसे में घायल महिला रंजना की रविवार को दोपहर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई.
एमएच-40/वाय-9919 क्रमांक के टेम्पो ने रंजना ठाकरे को जोरदार टक्कर मारकर उडा दिया था. इस हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी. उसे पहले तिवसा उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. अधिक रक्तस्त्राव होने से उसे अमरावती रेफर किया गया. तीन दिन के उपचार के बाद उसने दम तोड दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की.

 

Back to top button