बालविवाह के बाद नाबालिग ने दिया बेटी को जन्म

अमरावती/दि.30– केवल 17 साल 3 माह की आयु में एक नाबालिग का विवाह कर देने के बाद वह गर्भवती हुई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया. चिखलदरा थाना क्षेत्र में 28 जून को यह घटना उजागर हुई. इस प्रकरण में पुलिस ने रोहित (24) नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.
पीडित युवती केवल 17 वर्ष 3 माह की रहते परिवार के सदस्यों ने आरोपी रोहित के साथ उसका विवाह कर दिया. शादी के बाद पीडिता यह आरोपी के साथ उसके घर रहने लगी. इस दौरान आरोपी ने उसकी सहमति के बगैर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये. इन संबंधों के चलते पीडिता गर्भवती हो गई. पीडिता के दिये बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





