ग्रामीण क्षेत्र के 17 पुलिस निरीक्षकों के तबादलें
ग्रामीण अपराध शाखा की जिम्मेदारी अब अशोक लांडे पर

* किरण वानखडे मुख्यालय के प्रभारी उपअधीक्षक
अमरावती/दि.1 – जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने 30 जून की शाम ग्रामीण क्षेत्र के 17 पुलिस निरीक्षकों को इधर से उधर किया. इनमें ग्रामीण अपराध शाखा में कार्यरत किरण वानखडे का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें पुलिस कल्याण विभाग के अलावा मुख्यालय के उपअधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. अब किरण वानखडे के स्थान पर अपराध शाखा की जिम्मेदारी साइबर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अशोक लांडे को सौंपी गई है.
जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने ग्रामीण क्षेत्र के 17 पुलिस निरीक्षकों को इधर से उधर किया है. उनमें पुलिस कल्याण शाखा में कार्यरत आनंद पिदुरकर को नांदगांव खंडेश्वर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा धारणी के थानेदार अवतारसिंग चव्हाण को अचलपुर, चांदूर रेल्वे के अजय आखरे को परतवाडा, जिला विशेष शाखा के आधारसिंग सोनोने को चांदूर बाजार वाचक शाखा के गौतम इंगले को सरमसपुरा, चांदूर बाजार के अशोक जाधव को वरुड, परतवाडा के सुरेश म्हस्के को चांदूर रेल्वे, अचलपुर के गजानन मेहेत्रे को दत्तापुर, आर्थिक अपराध शाखा के अजीत राठोड को दर्यापुर, नियंत्रण कक्ष के शेषराव नितनवरे को धारणी, साइबर पुलिस स्टेशन के अशोक लांडे को ग्रामीण अपराध शाखा, नियंत्रण कक्ष के सतीश पाटिल को जिला विशेष शाखा, नियंत्रण कक्ष के संजय शिरभाते को बेलोरा विमानतल सुरक्षा, अपराध शाखा के किरण वानखडे पुलिस कल्याण शाखा व मुख्यालय के उपअधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार, बेलोरा विमानतल सुरक्षा के संतोष डाबेराव को नियंत्रण कक्ष नियंत्रण कक्ष की प्रियंका तुंडूरवार को भरोसा सेल और नियंत्रण कक्ष के निरीक्षक दिनेश चव्हाण को आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस तरह ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस स्टेशन में कार्यरत कुल 17 निरीक्षकों के तबादले किये गये है.





