चांदूर बाजार आयटीआय मे प्रथम प्रवेश करने वाले छात्र का स्वागत

चांदूर बाजार/दि.4– श्रीमती समर्थ बाई रामभाऊजी काकडे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चांदुर बाजार मे 3 जुलै को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई. प्रवेश प्रक्रिया मे प्रथम ऍडमिशन को आयटीआय के कार्यकारी प्राचार्य सतीश ढेपे ने पुष्पगुच्छ देकर उसका स्वागत किया. 3 जुलै को आयटीआय चांदूरबाजार मे वीजतंत्री, तारतंत्री, फिटर, आयसीटीसीएम, स्विंग टेक्नॉलॉजी, मोटर मेकॅनिक 13 ऍडमिशन को शुरुआत हो गई. पहिले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल गया, इसलिये संस्था के कार्यकारी प्राचार्य ने सभी ऍडमिशन हुए प्रशिक्षणार्थी को एक वृक्ष देकर उनका स्वागत किया. स्वागत के लिए संस्था के गटनिदेशक प्रमोद घुटे, सुनील नांदणे, मधु डाखोडे, किशोर शिरभाते, अविनाश गिरे, अक्षय बंड, शंकरपाले सर, फूसे सर, माटे मैडम, कविता अंधारे, शिल्पा इंगले, इंगले मैडम, श्याम जावरकर, घाटोड की उपस्थिति थी.





