4 वर्ष दौरान नागपुर की 29 सहकारी संस्थाओं में आर्थिक गडबडियां

71 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, ऑडिट में कई संस्थाओं की अनियमितता उजागर

नागपुर /दि.10– सहकारी संस्थाओं का नियमित लेखा परिक्षण करवाना कानुनन अनिवार्य रहने के बावजूद नागपुर जिले की कई संस्थाओं में आर्थिक गडबडियां उजागर हुई है. विभागीय सहनिबंधक सहकारी संस्था कार्यालय के जरीए सुचना अधिकार के तहत उपलब्ध करायी गई रिपोर्ट के अनुसार 1 जुलाई 2022 से मई 2026 की कालावधी के दौरान हुए लेखा परिक्षण के बाद 29 सहकारी संस्थाओं में आर्थिक गडबडियां पायी गई तथा 71 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज किए गए. यह जानकारी सुचना अधिकार कार्यकर्ता अभय कोलारकर द्वारा प्राप्त की गई है. लेखा परिक्षण की रिपोर्ट एवं निष्कर्ष को देखते हुए सहकारी संस्थाओं में आर्थिक अनुशासन एवं नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान लगते नजर आ रहे है.

* किन संस्थाओं में कब हुई गडबडियांं?
सन 2022 के दौरान नागपुर की तीन संस्थाओं में आर्थिक गडबडियां होने की बात लेखा परिक्षण रिपोर्ट के जरीए उजागर हुई है. जिनमें पुनम अर्बन के्रडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी, सच्चिदानंद सहकारी पतसंस्था (उमरेड) व शिवाजी गृहनिर्माण सहकारी संस्था (नागपुर) का समावेश था. साथ ही मधुबन अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी व जागृती जनसेवा अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी मामले में 22 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए.
सन 2023 के दौरान असेंट बहुउद्देशिय सेवा सहकारी संस्था व पूनम अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी पर आर्थिक गडबडियों का आरोप लगा था. वहीं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नागरी सहकारी पतसंस्था (काटोल) तथा संताजी नागरी सहकारी पतसंस्था (चिंचोली, खापरखेडा) के चार लोगों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज किए गए.
सन 2024 के दौरान संत जगनाडे महाराज अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी, पूनम अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी, शुभ आशिष महिला अर्बन को-ऑपरेटीव सोसायटी, विदर्भ अर्बन को-ऑपरेटीव सोसायटी, श्री गजानन ग्रामीण बिगर शेती सहकारी संस्था (बोरगाव) तथा चंद्रभागा अर्बन-क्रेडिट को-ऑपरेटीव संस्था पर आर्थिक गडबडियों का निष्कर्ष दर्ज किया गया था. साथ ही इसी वर्ष के दौरान जय भीम सहकारी पतसंस्था, शंभवी महिला अर्बन के्रडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी तथा एसेंट बहुउद्देशिय सेवा सहकारी संस्था में 13 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए थे.
सन 2025 के दौरान पशु संवर्धन कर्मचारी सहकारी पतपुरवठा संस्था तथा नागपुर जिला मजदूर सहकारी संस्था में लेखा परिक्षण के बाद आर्थिक गडबडियां सामने आयी थी.
सन 2026 में जनवरी से मई माह तक स्वामी सीताराम नागरी सहकारी पतसंस्था, शिक्षक सहकारी बैंक, दिशा नागरी सहकारी पतसंस्था (चिंचोली खापरखेडा) व न्यू ऑरेंज सिटी अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी पर आर्थिक गडबडी का आरोप लेखा परिक्षण के बाद लगाया गया. साथ ही उत्थान नागरी सहकारी पतसंस्था मामले में 21 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए. इसके साथ ही जारी वर्ष के दौरान जनवरी से मई माह तक धनलक्ष्मी नागपुर महिला सहकारी पतसंस्था, नवदुर्गा अर्बन क्रेडिट नागरी पतपुरवठा सहकारी संस्था (खापा) तथा सुविधा महिला पतपुरवठा सहकारी संस्था (खापरखेडा) के खिलाफ भी आर्थिक गडबडियां होने की जानकारी दर्ज की गई तथा दिशा नागरी सहकारी पतसंस्था (चिंचोली खापरखेडा) के मामले में 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए.

Back to top button