दूध में होनेवाली मिलावट के खिलाफ एफडीए ने खोला मोर्चा
अब बडी मछलियों को फांसेंगे तुकाराम मुंढे

* दो बडी डेअरी कंपनियों की पडताल, रिपोर्ट आते ही देंगे झटका
पुणे/दि.9 – दूध में होनेवाली मिलावट को रोकने हेतु विगत कुछ दिनों से अन्न व औषधी प्रशासन द्वारा पूरे राज्यभर में छापामार कार्रवाई की जा रही है. जिसके तहत जहां अब तक विभिन्न दूध विक्री केंद्रों पर छापे मारे गए. वही अब एफडीए ने अपना मोर्चा बडी कंपनियों की ओर मोड दिया है. एफडीए ने गतरोज ही इंदापुर व मंचल परिसर स्थित दो बडी दुग्धजन्य पदार्थ उत्पादक कंपनियों की जांच पडताल की. जिसके तहत यह देखा गया कि, जिन दुध संकलन केंद्रों, दूध शीतकरण केंद्र या अन्य संबंधित आस्थापनाओं पर इससे पहले कार्रवाई की गई थी, क्या उन आस्थापनाओं से इन दोनों कंपनियों द्वारा दूध खरिदी की जाती है, क्या इन दोनों कंपनियों को उन आस्थापनाओं से कोई व्यवसायिक संबंध है और क्या इन कंपनियों का मिलावटी दूध की आपूर्ति से कोई संबंध रहा.
एफडीए के पथक ने दोनों कंपनियों में दूध खरेदी की दर्ज जानकारी, आपूर्तिकर्ताओं व दूध की गुणवत्ता की जानकारी की पडताल की. यह अभियान और दो दिनों तक चलता रहेगा. इसके बाद सामने आए नतिजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ऐसा सुत्रों के जरीए पता चला है. बता दे कि, एफडीए व पुलिस प्रशासन ने विगत रविवार को ही पुणे, अहिल्यानगर, सोलापुर, जालना व ठाणे जिले में 13 आस्थापनाओं पर छापा मारते हुए कार्रवाई की थी. उस समय की गई पडताल में पता चला था कि पानी, स्किम्ड मिल्क पावडर, डेअरी परमिएट पावडर, इमल्सिफायर, डिटर्जंट, शैम्पू व पामतेल का मिश्रण कर नकली दूध तैयार किया जाता था. जिसे नैसर्गीक दूध में मिलाकर बाजार में बेचा जाता था. जिसके चलते अब एफडीए ने दूध में होनेवाली मिलावट को लेकर की जानेवाली अपनी कार्रवाई का दायरा और भी अधिक बढा दिया है. जिसके चलते अब बडी दूध उत्पादक कंपनियां को भी निशाने पर लिया जा रहा है.





