अमरावती के छायाचित्रकार हुए अमरनाथ की यात्रा पर रवाना
बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ दल की हुई रवानगी

अमरावती/दि.9- अमरावती शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले छायाचित्रकारों का एक दल बुधवार को बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ. सभी श्रद्धालु नागपुर से तड़के 2 बजे ट्रेन द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए निकले. यात्रा पर रवाना होने से पूर्व रेवणसिद्ध सामाजिक संस्था के अध्यक्ष उदय चाकोते एवं प्रवीण चाकोते ने सभी छायाचित्रकारों और श्रद्धालुओं का बाबा भोलेनाथ के नाम अंकित शेला-दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर सचिन गंजीवाले, गौरव कडू, निखिल नवरे, अजय गावंडे, अतुल गीते, आकाश नानोटकर, संदीप पाटील, ललित ठाकरे, सोपान सगणे, अतुल मुळे, जयंत वाडकर, ओम निर्मल, श्रीकांत भेंडे, सौरभ तिवारी, नयन मिश्रा, अमर हिरडे, राम टाले, उदय चाकोते, पंकज शिरसागर तथा योगेश देशपांडे सहित अन्य छायाचित्रकार यात्रा में शामिल हुए. यात्रा पर रवाना हुए सभी श्रद्धालुओं ने सहयोग और आयोजन के लिए प्रवीण चाकोते के प्रति आभार व्यक्त किया.