शिंदे की वजह से राज्य में भाजपा की सरकार, उपकार माने भाजपा
पूर्व मंत्री व विधायक बच्चू कडू का कथन

* कर्जमाफी होने पर सीएम व डेप्युटी सीएम को राखी बांधने की बात कही
* राज्य में नेतृत्व बदल का किया दावा, शिंदे के जल्द सीएम बनने की उम्मीद जताई
मुंबई/दि.11 – महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना में रहते समय की गई बगावत के चलते ही भाजपा को एक बार फिर राज्य की सत्ता मिली और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है. जिसके चलते भाजपा ने एकनाथ शिंदे का उपकार मानते हुए उनके प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए. इस आशय का प्रतिपादन शिंदे गुटवाली शिवसेना के विधायक व पूर्व मंत्री बच्चू कडू द्वारा किया गया.
नागपुर में मीडिया कर्मियों के साथ बातचित करते हुए विधायक बच्चू कडू ने कहा कि, एकनाथ शिंदे द्वारा की गई बगावत को महाराष्ट्र की राजनीती का एक बेहद निर्णायक मोड कहा जा सकता है. यदि वह बगावत नहीं हुई होती तो तत्कालिन सरकार ही कायम रहती और तब भाजपा को सत्ता में आने या सरकार बनाने का कोई मौका नहीं मिला होता. ऐसे में भाजपा ने शिंदे के योगदान को ध्यान में रखते हुए उनका उपकार मानना चाहिए.
इसके साथ ही विधायक बच्चू कडू ने यह भी कहा कि, यदि राज्य सरकार द्वारा किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का किसानों के खाते में पैेसे जमा कराए जाते है तो वे आत्महत्याग्रस्त किसान परिवारों की महिलाओं को साथ में लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व मंत्री सुनिल तटकरे को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित करेंगे. किसानों के हित में निर्णय लिए जाने पर वह सरकार के प्रति आभार प्रगट करने का प्रतिकात्मक कार्यक्रम रहेगा.
इसके अलावा सीएम देवेंद्र फडणवीस के बारे में बात करते हुए विधायक बच्चू कडू ने कहा कि, फडणवीस के विकास कामों को लेकर हमारा कोई मतभेद नहीं है. फडणवीस ने महाराष्ट्र में अनेकों विकास कार्य किए है और यदी भविष्य में दिल्ली में मौका मिलता है तो वे महाराष्ट्र की तरह देश का भी विकास करने की क्षमता रखते है. ऐसे में यदि फडणवीस को दिल्ली जाकर केंद्र की राजनीती में काम करने का मौका मिलता है तो महाराष्ट्र की राजनीती में शिंदे के योगदान का सम्मान करते हुए शिंदे को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर मिलना चाहिए. इसके साथ ही शिवसेना उबाठा गुट के सांसद संजय राऊत द्वारा इसी संदर्भ में की गई राजनीतिक भविष्यवाणी की खिल्ली उडाते हुए विधायक बच्चू कडू ने कहा कि, संजय राऊत हमेशा ही बेसिरपैर की बाते करते रहते है और उनके द्वारा की जानेवाली राजनीतिक भविष्यवाणी में कभी कोई दम नहीं रहता.
इसके साथ ही बच्चू कडू ने किसानों की समस्याओं को लेकर भी काफी आक्रामक भूमिका अपनायी तथा नकली बीज व खाद की विक्री पर संताप व्यक्त करते हुए कहा कि नकली बीज व खाद की वजह से किसानों की मेहनत व पूरा साल बर्बाद हो जाता है. जिसके लिए कोई माफी नहीं दी जानी चाहिए. बल्कि नकली व बोगस बिजों की बिक्री करनेवाली कंपनियों के संचालकों, वितरकों व विक्रेता को सीधे उम्रकैद दी जानी चाहिए.





