फडणवीस जाएंगे केंद्र में, शिंदे करेंगे राज्य का नेतृत्व
पूर्व मंत्री व विधायक बच्चू कडू ने किया नेतृत्व बदल का दावा

* सेना उबाठा सांसद संजय राऊत पर कसा तंज
* बोले-कुछ भी कहते रहते है राऊत
मुंबई/दि.11- महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय भविष्य के मुख्यमंत्री तथा नेतृत्व को लेकर जोरदार दावे प्रतिदावे किए जा रहे है. वहीं अब शिवसेना के विधायक एवं पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने काफी बडी राजनीतिक अपेक्षा व्यक्त की है. जिसके तहत बच्चू कडू ने कहा कि अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र की राजनीति में जाना चाहिए तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र का नेतृत्व करना चाहिए. इसके साथ ही शिवसेना उबाठा गुट के सांसद संजय राऊत द्वारा इसी संदर्भ में की गई राजनीतिक भविष्यवाणी की खिल्ली उडाते हुए विधायक बच्चू कडू ने कहा कि, संजय राऊत हमेशा ही बेसिरपैर की बाते करते रहते है और उनके द्वारा की जानेवाली राजनीतिक भविष्यवाणी में कभी कोई दम नहीं रहता.
राज्य में भविष्य की राजनीति को लेकर अपनी बात रखते हुए पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने कहा कि, जिस एकनाथ शिंदे के साहस की वजह से राज्य में दोबारा भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मिली उसे ध्यान में रखते हुए भाजपा में शिंदे के प्रति उपकार एवं कृतज्ञता की भावना रखनी चाहिए. इसके तहत आगे चलकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र की राजनीति में जाना चाहिए और उनके स्थान पर एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र की सत्ता संभालनी चाहिए. इसके साथ ही बच्चू कडू ने किसानों की समस्याओं को लेकर भी काफी आक्रामक भूमिका अपनायी तथा नकली बीज व खाद की विक्री पर संताप व्यक्त करते हुए कहा कि नकली बीज व खाद की वजह से किसानों की मेहनत व पूरा साल बर्बाद हो जाता है. जिसके लिए कोई माफी नहीं दी जानी चाहिए. बल्कि नकली व बोगस बिजों की बिक्री करनेवाली कंपनियों के संचालकों, वितरकों व विक्रेता को सीधे उम्रकैद दी जानी चाहिए.





