महायुती में महामंडल वितरण का फॉर्म्यूला तय!
भाजपा के हिस्से में सर्वाधिक 48 फीसद महामंडल

* शिंदे सेना को 29 व राकांपा को 22 फीसद हिस्सेदारी
* तीनों दलों के कार्यकर्ताओें की प्रतिक्षा जल्द होगी खत्म
मुंबई/दि.13 – महायुती सरकार ने लंबे समय से महामंडलों व विविध शासकीय संस्थाओं में नियुक्तियों को लेकर मामला अधर में लटका हुआ था. जिसे लेकर अब एक बडी हलचल होने की जानकारी सामने आयी है. जिसके मुताबिक महायुती में शामिल भाजपा, शिवसेना (शिंदे) व राकांपा (अजित पवार) के बिच महामंडल वितरण का फॉर्म्यूला तय हो गया और अब जल्द ही महामंडलों व विविध सरकारी संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां घोषित होने की पूरी संभावना है. जिसके चलते तीनों दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, महायुती में संख्याबल एवं राजनीतिक वजन को ध्यान में रखते हुए पार्टी निहाय वितरण का फॉर्म्यूला तय किया गया. जिसके अनुसार भाजपा को सवार्र्धिक 48 फीसद महामंडल व पद मिलने वाले है. वहीं डेप्यूटी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली शिवसेना को 29 तथा अजीत पवार गुट वाली राकांपा को 22 फीसद हिस्सेदारी मिलेगी. इसके अलावा महायुती में शामिल अन्य छोटे घटक दलों के लिए एक फीसद हिस्सेदारी को आरक्षित रखा गया है.
ज्ञात रहे कि, राज्य में महायुती की सत्ता आने के बाद विविध महामंडलों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ती की अपेक्षा थी. परंतु मंत्रिमंडल विस्तार, स्थानिय निकायों के चुनाव, संगठनात्मक बदलाव तथा अन्य राजनीतिक उतार-चढाव की वजह से यह निर्णय लगातार टलता रहा. जिसके चलते सत्ताधारी पार्टियों के कई इच्छुक नेता व कार्यकर्ताओं को अवसर मिलने की प्रतिक्षा में थे और अब वितरण का फॉर्म्यूला तय हो जाने के चलते जल्द ही नियुक्ती की प्रक्रिया गतिमान ढंग से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसके चलते सभी इच्छूकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.





