बैंकॉक से 4.71 करोड रुपए का गांजा लाते समय युवक मुंबई में गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक नागपुर का रहने वाला, गांजा बरामद

नागपुर /दि.16- बैंकॉक से लौटे नागपुर के 30 वर्षीय युवक को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 13.477 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.71 करोड रुपए बतायी जाती है. आरोपी का नाम नागपुर निवासी विकास गणोरकर है.
जानकारी के मुताबिक वह दोस्तों के साथ बैंकॉक घुमने गया था. मंगलवार की रात वह बैंकॉक से मुंबई पहुंचा था. वहां से उसे नागपुर की फ्लाईट पकडनी थी. लेकिन इससे पहले ही मुंबई कस्टम की एयर इंटेलिजन्स युनिट ने उसे घेर लिया. एयरपोर्ट पर उसके ट्रॉली बैग में प्लॉस्टिक के 14 पैकेट मिले. जिसमें गांजा भरा मिला. कस्टम ने उसका पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, बैगेज टैग और मोबाइल भी जब्त कर लिया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है.

Back to top button