चांदूर रेल्वे के दत्तगिरी बाबा के वीवीआईपी कनेक्शन
अनेक नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर दिखे फोटो

* आनद मठ का कथित अत्याचार प्रकरण
अमरावती/दि.22- चांदूर रेल्वे शहर के आनंद मठ से संबंधित कथित लैंगिक शोषण प्रकरण में नया मोड आ गया है. इस प्रकरण के आरोपी दत्तगिररी गुरु जयराम महाराज के राजनीतिक नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है.
पीडित महिला की 2014 में धार्मिक कार्यक्रम निमित्त दत्तगिरी गुरु जयराम महाराज से पहचान हुई. पश्चात 2016 से बार-बार लैंगिक अत्याचार, मारपीट और धमकियों की श्रृंखला शुरु हुई. शादी के बाद पति से तलाक लेने के लिए दबाव डाला गया और मठ में ले जाकर अत्याचार किये जाने का आरोप किया गया है. इस शिकायत के आधार पर चांदूर रेल्वे पुलिस ने पोक्सो समेत विविध गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अब बडे नेताओं से संबंध दर्शाने वाले फोटो के कारण जोर-शोर से चर्चा शुरु हो गई है. पिछले कुछ सालों में जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, नेता इस मठ में आकर गये रहने की शहर में चर्चा है.
* किया गया गिरफ्तार
आनंद मठ के लैंगिक अत्याचार प्रकरण के आरोपी दत्तगिरी गुरु जयराम महाराज को चांदूर रेल्वे पुलिस ने मंगलवार 21 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया. मामला दजर्र् होने के बाद फरार रहे महाराज की तलाश जारी की. आखिरकार पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे अमरावती के न्यायालय में पेश किया गया. जहां न्यायिक हिरासत में जेल रवाना करने के निदेर्र्श दिये गये. मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सुरेश मस्के के मार्गदर्शन में एपीआई राजीव हाके आगे कर रहे हैं.





