एलसीबी के 3 कर्मी मुख्यालय अटैच, 3 का तबादला
24 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस दिए

अमरावती/दि.22– एसपी निकेतन कदम ने ग्रामीण अपराध शाखा (एलसीबी) में लंबे समय से कार्यरत और कामकाज में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करनेवाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरु कर दी है. कुछ दिन पहले 24 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के बाद मंगलवार को 6 कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए. इनमें 3 कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है, जबकि 3 का अलग-अलग पुलिस थानों में तबादला कर दिया गया है. मुख्यालय अटैच किए गया एक कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से एलसीबी में तैनात था. शकील वकील चव्हाण, सचिन दयाराम मिश्रा और त्र्यंबक दत्तुजी मनोहर को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है. वहीं युवराज सुदामा मानमोठे का तबादला तलेगांव दशासर, मोहन भीमराव मोरे का मंगरुल चवाला, अश्विन पुंडलकीराव का तबादला कुर्हा थाने में किया गया है.





