विदर्भ के 3 एक्सप्रेसवे के लिए 6,447 करोड़ का लोन गारंटी मंजूर

नागपुर/दि.23- महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा एक्सप्रेस-वे के लिए जाने वाले 6,447.27 करोड़ रुपये के लोन के लिए स्टेट गारंटी को मंजूरी दे दी है. यह लोन विदर्भ के 3 एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए लिया जाएगा.
* मंजूरी के आधार
– कैबिनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी ने 22 अप्रैल 2026 को यह फैसला लिया था.
– फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा तय शर्तों के अधीन मंजूरी दी गई है.
* गारंटी की शर्तें
– वैधता : सरकारी गारंटी जारी होने की तारीख से 12 महीने तक वैध रहेगी.
– लोन अवधि : लोन की अवधि 15 साल तय की गई है.
– सीमा : गारंटी सिर्फ मंजूर लोन राशि तक ही है. एमएसआरडीसी द्वारा लेट रिपेमेंट पर लगने वाले पेनल इंटरेस्ट या अन्य बकाया को इसमें शामिल नहीं किया गया है.
– प्रतिबंध : हुडको इन प्रोजेक्ट्स के लिए राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना अतिरिक्त लोन नहीं दे सकती. एमएसआरडीसी भी इसी काम के लिए किसी अन्य वित्तीय संस्था से लोन नहीं ले सकती.





