संसद भवन परिसर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर नारेबाजी

अमरावती के सांसद बलवंत वानखडे ने भी लहराए पोस्टर

* धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
अमरावती/दि.23 – नीट पेपर लीक और अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर देश की संसद में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार शाब्दीक युद्ध छीडा हुआ है. आज भी संसद भवन परिसर में बीजेपी और कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी हुई. दोपहर तक यह आलम जारी रहा. अमरावती के सांसद और कांग्रेस नेता बलवंत वानखडे ने पार्टी के अग्रणी नेताओं के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में सहभागी हुए, उन्होंने पोस्टर-बैनर लहराते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा.
उल्लेखनीय है कि, सीजेपी ने विद्यार्थियों को साथ लेकर जंतर-मंतर पर महिनाभर आंदोलन किया और अभी भी सैकडों छात्र वहां डटे हैं. उनके समर्थन में कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दो रोज पहले लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया. वहां से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य को डिटेन किया गया.
आज भी कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जून खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संसद भवन परिसर में पोस्टर और प्ले कार्ड लहराते हुए आंदोलन किया. प्रदर्शन में अमरावती के सांसद बलवंत वानखडे कंधे से कंधा लगाकर सहभागी रहे. नीट पेपर लीक के लिए शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार बताते हुए उनके त्यागपत्र की मांग कायम रखी. उसी प्रकार राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर भी मोदी सरकार को घेरा. इस विषय में जांच सीबीआई को सौंपने की मांग कांग्रेस सांसदों ने की. दोनों ही प्रमुख दलों बीजेपी और कांग्रेस के सांसदों के बीच संसद परिसर में नारा युद्ध इन पंक्तियों के लिखे जाने तक चल रहा था.

Back to top button