अकोला के शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष की मौत

पार्टी अंतर्गत विवाद में पूर्व जिला प्रमुख द्वारा अनुचित किये जाने का रिश्तेदारों का आरोप

अकोला /दि.27- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली शिवसेना के अल्संख्यक आघाडी के जिलाध्यक्ष शेख मोहसीन शेख समद की संदेहास्पद मृत्यु के कारण जिले के राजनीतिक क्षेत्र में हडकंप मच गया है. शुरुआत में केवल एक दुर्घटना लगने वाली इस घटना को अब नया मोड आ गया है. यह मामूली दुर्घटना नहीं, बल्कि पार्टी के ही पूर्व जिला प्रमुख द्वारा रची गई हत्या की सुनियोजित साजिश रहने का गंभीर आरोप मृतक के रिश्तेदारों ने किया है.
अल्संख्यंक आघाडी के जिलाध्यक्ष शेख मोहसीन की संदेहास्पद दुर्घटना में मृत्यु के कारण अकोला जिले में खलबली मच गई है. यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि पार्टी अंतर्गत विवाद पर पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते पूर्व जिला प्रमुख मंगेश काले द्वारा जानबुझकर वाहन चढाकर यह दुर्घटना किये जाने का सनसनीखेज आरोप मृतक मोहसीन के रिश्तेदारों ने किया है. शेख मोहसीन की मृत्यु की जानकारी शहर में पहुंचते ही संतप्त रिश्तेदार, पार्टी के कार्यकर्ता और मुस्लिम समाजबंधुओं ने बडी संख्या में एकठ्ठा होकर खदान पुलिस स्टेशन में हल्लाबोल किया. इस प्रकरण के मुख्य संदिग्ध मंगेश काले और उसके साथियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रमुख मांग के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार नारेबाजी की गई. 23 जुलाई गुरुवार की शाम अकोला के नेहरु पार्क परिसर से अपनी दुपहिया से जा रहे शिंदे सेना अल्पसंख्यक आघाडी के जिलाध्यक्ष शेख मोहसीन के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर लगने से भीषण दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान शेख मोहसीन की मृत्यु हो गई. यह केवल दुर्घटना थी, या कोई साजिश थी. इस बाबत पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आगे की जांच कर रहे हैं.

Back to top button