मंडी में युवा व्यापारी ने 5 करोड से उठाए हाथ

अनेक कास्तकार और व्यापारी, ब्रोकर दिक्कत में

अमरावती/दि.27 – स्थानीय फसल मंडी में नियमित अंतराल पर होनेवाले व्यापारी, ब्रोकर्स के हाथ उठाने के प्रकरणों में एक और मामला जुड जाने की जोरदार चर्चा सुनने मिल रही है. खबर है कि, युवा व्यापारी ने सोयाबीन और तुअर की ट्रेडिंग दौरान करीब 5 करोड की देनदारी से हाथ उठा लेने की खबर मिल रही है. यह भी पता चला है कि, अनेक कास्तकारों और ब्रोकर्स तथा अन्य व्यापारियों के दिक्कत में आने के बाद आज एपीएमसी पदाधिकारियों, अधिकारियों के साथ चर्चा की गई. व्यापारी अनेक दिनों बाद आज मंडी में पहुंचा था.
अमरावती मंडल को सूत्रों ने बताया कि, युवा व्यापारी का मुख्य रुप से सोयाबीन और तुअर ट्रेडिंग में कामकाज रहा. कई व्यापारियों से माल लेने के बाद पेमेंट नहीं दिया गया. जिससे व्यापारी और कास्तकार दोनों ही परेशानी में आ गए थे. कुछ दिनों से युवा व्यापारी ने मंडी में आना बंद कर दिया था, जिससे अधिक घबराहट मची थी. कुछ लोगों ने यह लेेन-देन 2-3 करोड और कुछ ने आंकडा बडा होने का दावा किया. बहरहाल आज व्यापारी के कई दिनों बाद मंडी में आते ही लेनदारों ने घेर लिया. समाचार है कि, एपीएमसी कार्यालय में बैठक बुलाकर प्रकरण को निपटाने का प्रयास शुरु हो गया था. बता दें कि, सोयाबीन में इस बार रिकॉर्ड तेजी देखी गई. 4 हजार का भाव 7 हजार को पार कर गया था. ऐसे में भाव बढने की उम्मीद में माल को रोककर रखनेवाले कास्तकारों के साथ ही उक्त व्यापारी द्वारा भुगतान में कोताही किए जाने की चर्चा सुनने मिली.

Back to top button