बचत गट के पैसे लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
खल्लार थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

अमरावती/दि.30– खल्लार थाना क्षेत्र के नायगांव बोर्डी ग्राम में 21 अगस्त 2024 को हुई डकैती में फरार आरोपी सलीम खां नईम खां को ग्रामीण पुलिस ने अमरावती शहर से गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक कपील हिम्मतराव गुडधे यह अंजनगांव से बचत गट के कर्ज की वसूली कर रात 10.30 बजे के दौरान दर्यापुर की तरफ जा रहा था. इटकी फाटा के पास तीन दुपहिया सवारों ने उसकी आंखों में मिर्ची पॉउडर फेंककर 1 लाख 48 हजार 532 रुपए से भरी बैग, टैब और स्कैनर समेत कुल 1 लाख 58 हजार 532 रुपए का माल लूट लिया था. गुडधे की शिकायत पर खल्लार पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी. घटना के बाद सलीम खां फरार हो गया था. उसकी तलाश करने के लिए स्वतंत्र दल गठित किया गया था. 28 जुलाई को सलीम खां लालखडी चौक में रहने की जानकारी पुलिस को मिली. इसके मुताबिक पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने घटना की कबूली दी. इसके पूर्व मंदिर चोरी और रेती चोरी के मामले उसके खिलाफ दर्ज रहने की जानकारी पुलिस ने दी है. आरोपी को खल्लार पुलिस के हवाले कर दिया गया है.





