दर्यापुर कृषी उपज मंडी के विरोधकों का प्लान फेल

सभापती पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह खारिज

* सुनील गावंडे सभापती पद पर कायम
दर्यापुर/दि.31- दर्यापुर कृषी उपज मंडी के विरोधी पक्ष गुट को आज जोर का झटका धीरे से लगा. सभापती सुनील गावंडे के खिलाफ गाजेबाजे के साथ दाखिल किया गया अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से संख्याबल के अभाव में खारीज कर दिया गया. जिसमें विरोधकों का प्लान बूरी तरह फ्लॉप हुआ. अब सभापती गावंडे अपने पद पर कायम रहेंगे.
जिला निबंधक की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. प्रस्ताव मंजूर कराने के लिए विरोधकों का गुट आवश्यक संचालक संख्याबल सिध्द नहीं कर पाया. विशेषत: एक संचालक की अनुपस्थिति की वजह से विरोधियों का गणित पूरी तरह से बिगड गया. उनके द्बारा बनाई गई रणनिती बूरी तरह से फेल हो गई.
पिछले कुछ दिनों से अविश्वास प्रस्ताव लाने का दावा करनेवाले विरोधी गुट सभागृह में प्रत्यक्ष रूप में अपनी ताकद नहीं दिखा सकें. बडे-बडे दावे और राजनीतिक वातावरण को गर्म करने के बाद भी मतदान के समय संख्याबल सिध्द नहीं करने पर विरोधी पक्ष को मुंह की खानी पडी. जिससे उनकी बदनामी भी हुई.
अविश्वास खारीज होते ही सभापती सुनील गावंडे के समर्थकों ने जमकर जल्लोश किया. और यह जनादेश विश्वास की जीत का है, ऐसे प्रतिक्रिया दी. वहीं दूसरी और विरोधी पक्ष द्बारा एक संचालक की अनुपस्थिति की वजह से समीकरण बदलने का दावा किया गया. अविश्वास प्रस्ताव खारीज होने पर कृषी उपज मंडी की राजनीति को नई राह मिली. और विरोधी पक्ष असफल हुआ, ऐसी जोरदार चर्चा तहसील में है. अब आगे विरोधी पक्ष क्या भूमिका लेता है इस ओर सभी की निगाह लगी है.

Back to top button