तीन छात्रावासों के मेस संचालकों पर लगा दंड
एफडीए ने दिया जबरदस्त झटका

अमरावती /दि.1– पिछडा वर्गीय छात्र-छात्राओं के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जाने वाले जेल रोड स्थित छात्राओं के तीन छात्रावासों तथा निंभोरा स्थित छात्रों के पांच छात्रावासों के भोजनालयों की अन्न व औषधी प्रशासन विभाग ने विगत मार्च माह में जांच पडताल की थी. जांच के दौरान एक भी मेस संचालक के पास आवश्यक लायसेंस नहीं रहने की बात उजागर हुई थी तथा रसोई घर में अस्वच्छता भी पायी गई थी. जिसके अलावा खाद्य तेल भी निकृष्ट दर्जे का पाया गया. जिसके चलते जेल रोड पर स्थित तीन छात्रावासों के मेस संचालकों पर 70-70 हजार रूपयों का दंड एफडीए द्वारा लगाया गया. बता दे कि, पुणे की स्मार्ट सर्विसेस कंपनी ने इन छात्रावासों में भोजन आपूर्ति का ठेका हासिल किया है.
* शहर में समाज कल्याण विभाग के 8 छात्रावासों की जांच पडताल करने पर पाया गया कि, मेस संचालकों के पास एफडीए का आवश्यक लायसेंस नहीं है. साथ ही अन्य गडबडियां भी पायी गई. जिसके चलते तीन छात्रावासों के मेस संचालकों पर 70-70 हजार रूपये का दंड लगाया गया. वहीं अन्य मेस संचालकों के खिलाफ मामला विचाराधिन है.
– गजानन गोरे,
अन्न सुरक्षा अधिकारी, एफडीए
* प्रबोधिनी में श्रीखंड मिला निकृष्ट
डॉ. पंजाबराव देशमुख विदर्भ प्रशासकीय व विकास प्रशिक्षण प्रबोधिनी में भोजनालय का ठेका तेजस कैटरिंग नामक निजी आपूर्तिकर्ता को दिया गया है. जिसके श्रीखंड के सैम्पल में पैट का प्रमाण 0.5 फीसद की आवश्यकता से काफी कम पाया गया. यह प्रमाण निर्धारित मानकों की तुलना में कम पाया जाने के चलते आपूर्तिकर्ता के खिलाफ अदालत में मुकदमा दाखिल किया गया. एफडीए द्वारा हाल फिलहाल के दौरान की गई कार्रवाइयां काफी चचार्र् में बनी हुई है.





