खंडेलवाल वाइन्स स्थानांतरित करें

मैत्री संगठन का ज्ञापन

* तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी
अमरावती/दि.1- सिंधी चौक राम संकुल मार्केट के पास स्थित खंडेलवाल वाइन शॉप का परवाना रद्द करने अथवा दुकान स्थानांतरित करने की मांग मैत्री संगठन अमरावती महाराष्ट्र राज्य ने उत्पादन शुल्क विभाग के विभागीय आयुक्त एवं अधीक्षक को निवेदन देकर की है. अध्यक्ष नीलेश जाधव और अन्य ने उत्पादन शुल्क विभाग को 8 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.
निवेदन में मैत्री संगठन का आरोप है कि, उक्त वाइन शॉप के कारण परिसर की जनता में भय का वातावरण बना है. वहां से रोज सैकडों की संख्या में लोग और शाला-कॉलेज के विद्यार्थी गुजरते है. ऐसे में काफी संख्या में युवक खंडेलवाल वाइन शॉप के पास ही शराब का सेवन कर वहां से गुजरती युवतियों, महिलाओं को इशारे करते है. प्रताडित करते हैं. आरोप है कि, वाइन शॉप संचालक ने नियमानुसार आवश्यक सुरक्षा गार्ड भी नहीं रखा है. जिससे परिसर में आपराधिक घटनाएं होने का अंदेशा हर वक्त रहता है.

Back to top button