वर्धा में स्कूल वैन का हादसा, 15 छात्र घायल
एसवीयू ने मारी टक्कर

वर्धा/दि.4 – कारंजी काझी के पास सोमवार सुबह 8.30 बजे स्कूल वैन को एसयूवी कार द्वारा ठोस मार देने से 15 विद्यार्थियों के जख्मी होने का समाचार है. हेक्टर कार ने यह टक्कर मारी थी, जिसमें स्कूल वैन चालक सुशील हिम्मतसिंघ सहित 10-13 वर्ष के छात्र-छात्राएं जख्मी हुए.
जानकारी के अनुसार हिम्मतसिंघ का हाईस्कूल और महिला आश्रम बेसिक प्राईमरी स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर स्कूल वैन एमएच-34/एबी-8114 को तेज रफ्तार से जाती हेक्टर कार एमएच-32/एएस-4940 ने टक्कर मार दी. जिससे चालक सुशील, छात्र-छात्राएं भूमिका नवघटे, ओम नागानोटे, हार्दिक नैताम, जान्हवी तिवारी, अथर्व चरडे, धनश्री चौधरी, पवन तिरखे, चिराग कुबडे, अंशुम नाकाटोरे, विधि सोनटक्के, युग तिमांडे, गुंजन उगेमुगे, आर्या बागडे, मीनाक्षी तिमांडे आदि घायल हो गए. उन्हें कस्तुरबा अस्पताल सेवाग्राम में भर्ती किया गया. हालांकि शाम को अधिकांश विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई.
इस बीच विद्यार्थियों के परिजनों ने इस मामले में तत्काल कडी कार्रवाई करने और विद्यार्थियों के उपचार का खर्च कार मालिक से वसूले जाने की मांग उठाई. पुलिस ने कार के मालिक फादर रॉबिनसन के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है. फादर रॉबिनसन ने सभी घायलों के उपचार का खर्च चुकाया.