गोल्डन किड्स स्कूल में स्वाधीनता दिवस का उत्साह

‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन...’

अमरावती /दि.18 – गोल्डन किड्स इंग्लिश स्कूल में प्राचार्य उमाशंकर सिंगरोल , मुख्याध्यापिका नम्रता खंडारे, मुख्याध्यापक संदीप वानखडे की प्रमुख उपस्थिति में संस्था सचिव हर्षदा पांडे के हस्ते ध्वजारोहण किया गया. राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद भारत माता के जयकाराेंं से संपूर्ण परिसर गूंज उठा था. तीनों शालाओं के स्काउट, एनसीसी, गाइड विद्यार्थियों ने परेड प्रस्तुत की.
समारोह में सिविल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले पूर्व छात्र सै. अली, स्कॉलरशिप एक्जाम में मेरिट रहे विद्यार्थी कक्षा पांचवी के शरयु इखार, तनीष भुयार, मनीत भुयार, कक्षा सातवीं के सारंग राघवर्ते और पार्थ भेले का सत्कार किया गया. उपरांत विद्यार्थियों ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए….’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थितों का दिल जीत लिया. तिरंगा गीत पर भी छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया. दुर्वांश रहाटे, योग धांडे, विराज माहुलकर, अशना सदफ, वंशिका पांडे ने सुंदर स्पीच दी. कार्यक्रम को सफल बनाने नितिन सराफ, सुवर्णा पाठक, सुमेधा पारखी, अर्चना बांडाबुचे, विभावरी धानोडकर, अमृता वटक, संजय महल्ले सहित सभी अध्यापकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा. संचालन संजय मुचलंबे ने किया.

Back to top button