सुपर में दिल की अत्यंत जटिल सर्जरी सफल

एमपी की युवती को दिया नवजीवन

* 32 मिमी का ट्रान्सकैथेटर उपयोगी
अमरावती /दि.18- विभागीय संदर्भ सेवा रुग्णालय (सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल) अमरावती में अतिशय जोखीम की हृदय शस्त्रक्रिया हालही में पूर्ण की गई. यहां के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मध्य प्रदेश की 24 वर्ष की युवती को मानों नवजीवन प्रदान किया. उसकी 32 मिमी के ट्रान्सकैथेटर से सर्जरी किए जाने की जानकारी चिकित्सकों ने आज जारी की है. डॉ. भूषण सोनवणे, डॉ. पुष्पेन्द्र साहू और उनके दल ने यह कठिन ऑपरेशन सफल कर बताया. उल्लेखनीय है कि, विभागीय आयुक्त नयना गुंडे ने भी उक्त रुग्ण का अस्पताल आकर हाल जाना था. उसकी सफल सर्जरी पर आयुक्त महोदया ने भी खुशी व्यक्त की है.
सुपर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि, बैतूल जिला निवासी 24 साल की युवती महिने में 3-4 बार बेहोश हो जाने की शिकायत रहती. कई चिकित्सकों को बताने पर भी कोई फायदा न हुआ. ऐसे में परिजन युवती को लेकर अमरावती विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उसकी अनेक बॉडी टेस्ट की. प्राथमिक जांच में ही स्पष्ट हो गया कि, युवती के दिल में छेद है.
डॉ. सोनवणे और डॉ. पुष्पेन्द्र साहू ने उसके ऑपरेशन का निर्णय किया. 30-32 मिमी आकार का ट्रान्सकैथेटर डाला गया. डिवाइस के माध्यम से यशस्वी उपचार, ऑपरेशन किए जाने की जानकारी देते हुए अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि, संपूर्ण शस्त्रक्रिया और उपचार आयुष्यमान भारत प्रधानमंत्री जनस्वास्थ्य योजना अंतर्गत निशुल्क किया गया.
सुपर के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अमोल नरोटे, विशेष कार्य अधिकारी डॉ. मंगेश मेंढे के मार्गदर्शन में हृदयरोग तज्ञ डॉ. भूषण सोनवणे, डॉ. पुष्पेन्द्र साहू, डॉ. माधव ढोपरे, वीरेश कुकडे, अविनाश सोनोने, समाजसेवा अधीक्षक शीतल बोंडे, डॉ. पायल रोकडे, डॉ. दिव्यांनी मुंदाणे, अधिसेविका चंदा खोडके, मालती प्रधान के निर्देशानुसार इन्चार्ज सिस्टर दुर्गा घोडीले, मंगेश जामनेकर, अश्विनी मोहोड, उमेश मेश्राम, पवन चव्हाण, मोहिनी पारस्कर, तेजस्विनी चव्हाण, वैष्णवी देवकते, वृषभ कासदेकर का भी योगदान रहा. शस्त्रक्रिया उपरांत युवती की हालत ठीक है. वह उपचार को प्रतिसाद दे रही है.

Back to top button