नांदेड के युवक इंदरजीत सिंघ की हत्या की जांच की मांग
सिकलीगर सिख समाज का निवेदन

अमरावती/दि.18– महाराष्ट्र सिकलीगर सिख समाज संस्था अमरावती शाखा की ओर से आज दोपहर जिलाधिकारी को निवेदन देकर नांदेड के युवक इंदरजीत सिंघ की हत्या प्रकरण की संपूर्ण जांच और दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग की गई. निवेदन में हत्याप्रकरण को बडी साजिश का हिस्सा बताया गया. उसी प्रकार संपूर्ण जांच करने और मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग भी की गई.
निवेदन देते समय गोपीसिंह, बेताब सिंह, दर्शन सिंह, परम सिंह, आकाश, सागर सिंह, पूनम सिंह, वीर सिंह, जंजीर सिंह, भाल सिंह, अवतार सिंह, लाजिंदर सिंह, करण सिंह, रितिक सिंह, सूरज सिंह, धीरज सिंह, भारु सिंह, राज सिंह, मुख्तार सिंह, दारा सिंह टाक, बलबीर सिंह, भजन सिंह, जर्नेल सिंह, दादा सिंह आदि अनेक की उपस्थिति रही.
पांच मुद्दों पर खास तौर से निवेदन में बल दिया गया. जिसके अनुसार गत 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे नांदेड शहर के धनेगांव परिसर की दूध डेअरी के पास 25 साल के निरअपराध युवक इंद्रजीत सिंह बलबीर सिंह बावरी की नृशंस हत्या की गई. पुलिस ने डाकोरे, परदेशी, बागेनिया आदि के इस हत्याकांड में लिप्त होने की आशंका जाहीर की है. निवेदन के अनुसार आरोपियों के कुख्यात अपराधी होने के साथ उन्हें राजकीय वरदहस्त प्राप्त है. ऐसे में पूरी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाना ही श्रेयस्कर रहेगा. आरोपियों पर मकोका अंतर्गत कार्रवाई की मांग भी उपस्थित की गई.





