60 कलाकार प्रस्तुत करेंगे ‘एक यात्रा अनंत अनुभूति’

महेश महिला समिति की टीम समर्पण

* 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे से सांस्कृतिक भवन में आयोजन
अमरावती/दि.22 – महेश महिला समिति अंतर्गत टीम समर्पण द्बारा आगामी 2 सितंबर को यहां सांस्कृतिक भवन में दोपहर 3.30 बजे से ‘एक यात्रा अनंत अनुभूति’ की प्रस्तुति दी जायेगी. यह प्रस्तुति चार धाम यात्रा पर आधारित है. जो उपस्थितों को रोमांचित कर देगी. 60 कलाकार अमरावती में पहली बार अपनी तरह की प्रस्तुति देने जा रहे हैं. ऐसा दावा महेश महिला समिति ने किया है.
समिति ने बताया कि एक रंगारंग और चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ यात्रा का उक्त प्रस्तुति में सजीव मंचन किया जायेगा. अभिनय, नृत्य और संगीत के माध्यम से चारधाम के आध्यात्मिक महत्व एवं अनुभूति को जीवंत किया जायेगा. समर्पण टीम की अध्यक्ष नीता राठी, सचिव रोशनी हेडा, कोषाध्यक्ष साक्षी राठी ने दावा किया कि उक्त आयोजन केवल एक यात्रा वर्णन नहीं तो आस्था, संस्कृति और भक्ति से जुडने का दिव्य अनुभव होगा. उन्होंने सभी से सहपरिवार पधारकर आयोजन की शोभा बढाने का भी अनुरोध किया.

Back to top button